Kundli Tv- जानें, बहुला चौथ पर किन राशियों का होगा संकट दूर

Edited By Lata,Updated: 30 Aug, 2018 08:56 AM

मेष राशि वालों आज आपको अपने टेलेंट के दम पर प्रमोशन मिलेगा। आपके काम करने के तरीकों से लोग प्रभावित होंगे। जो नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नई नौकरी मिल सकती है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
मेष राशि वालों आज आपको अपने टेलेंट के दम पर प्रमोशन मिलेगा। आपके काम करने के तरीकों से लोग प्रभावित होंगे। जो नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नई नौकरी मिल सकती है। इनकम-एक्सपोर्ट और बिज़नेस के मामले में विदेश से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 3

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए लकी साबित होगा। बच्चों की तरफ से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करके अच्छा महसूस करेंगे। 
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 9

मिथुन राशि वालों आज किसी समस्या को फौरन सुलझाने की कोशिश करेंगे तो आप उसमें कुछ हद तक सफल भी हो जाएंगे। आपकी पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सफलता के कई मौके आपको मिल सकते हैं। 
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 6

कर्क राशि वालों आपका पूरा समय परिवार के साथ बीतेगा। बिज़नेस में आपको फायदा होगा। स्टूडेंट्स कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अपने भाई-बहनों से सलाह जरूर लें। किसी भी काम को निपटाने में पूरी ताकत लगा देंगे। नए तरीके से काम करने की कोशिश करेंगे, आज आप सफल रहेंगे। 
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 1

सिंह राशि वालों आज जीवन में सुखद और पॉजिटिव बदलाव आ सकता है। किसी दोस्त या प्रेमी से अच्छा सहयोग भी मिलेगा। बिना किसी की मदद के काम में सफल हो पाएंगे। पारिवारिक विवाद सुलझा लेंगे। बिज़नेस के सिलसिले बाहर जा सकते हैं। ये बिज़नेस ट्रिप आपको प्रॉफिट ही प्रॉफिट देगा। 
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 2

कन्या राशि वालों आज पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। पैसों के मामलों के लिए दिन ठीक है। बिज़नेस में नई योजनाएं बनेंगी। ऑफिस में बॉस को अपने आइडियाज़ दे सकते हैं। प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। किसी काम में मेहनत भी ज्यादा रहेगी, फायदा भी अच्छा रहेगा। 
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 9

तुला राशि वालों आज बिज़नेस में अच्छा लाभ होने के भी योग हैं। इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स को किसी के सहयोग से सफलता मिल सकती है। प्रतिष्ठित लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। खान-पान पर संयम रखें। आपकी आर्थिक स्थिति भी सामान्य रहेगी। खुद पर भरोसा रखते हुए काम करें। 
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 1

वृश्चिक राशि वालों आज स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है, मेहनत करने पर अच्छी सफलता मिल सकती है। कोई भी काम दूसरों पर न टालें। ऑफिस में आपके काम काम की तारीफ होगी। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।पैसों के लेन-दन के मामलों में सतर्क रहें। 
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 7

धनु राशि वालों नए बिज़नेस में हाथ डालने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। आज आप विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकते हैं। आज प्रॉपर्टी खरीदने में फायदा मिल सकता है। आज आप लंबे समय के बाद परिवार के साथ समय बिताएंगे।
शुभ रंग- समुद्री हरा  शुभ नंबर- 8

मकर राशि वालों आज आप नई योजनाएं बनाएंगे जिससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति के अवसर बनेंगे। व्यवसाय के लिए दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में तरक्की मिलने के आसार बन रहे हैं।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 6

कुम्भ राशि वालों ये समय आपके लिए लाभदायक साबित होगा। घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कोई मेहमान घर में दस्तक दे सकता है, जिससे घर का माहौल हंसी-खुशी वाला रहेगा। जॉब के नए ऑफर मिलेंगे। किसी दोस्त के सपोर्ट से नई योजनाएं बनेगी। नौकरी पेशा वालों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा। 
शुभ रंग- मजेंटा  शुभ नंबर- 1

मीन राशि वालों मेहनत और लग्न से किए कामों में सफलता मिलने की संभावना है। अपनों का प्यार और साथ मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। धैर्य से बातचीत कर के किसी भी स्थिति का समाधान निकाल लेंगे। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। 
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 4
घर में ऐसे पर्दे लाते हैं बरकत (देखें Video)

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!