KundliTv- किसकी किस्मत का चमकेगा सितारा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 May, 2018 10:21 AM

बुधवार पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के साथ बन रहा है शुभ योग , किसकी किस्मत का चमकेगा सितारा ? किसकी बात होगी पक्की, किसको मिलेगी तरक्की  मेष राशि- मेष राशि वालों आज आपके जीवन में एक पॉजीटिव चेंज आएगा। परिवार में भाई-बहनों के साथ रिश्ते पहले से ज्यादा...

ये नहीं देखा तो क्या देखा

बुधवार पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के साथ बन रहा है शुभ योग , किसकी किस्मत का चमकेगा सितारा ? किसकी बात होगी पक्की, किसको मिलेगी तरक्की 

मेष राशि- मेष राशि वालों आज आपके जीवन में एक पॉजीटिव चेंज आएगा। परिवार में भाई-बहनों के साथ रिश्ते पहले से ज्यादा गहरे होंगे। आज के दिन माता-पिता से भी भरपूर प्यार मिलेगा। इसके अलावा बचपन के टीचर से आज मुलाकात होगी। इस राशि की लड़कियां अपनी फ्रेंड्स के साथ घूमने-फिरने में दिन बिताएंगी। लवमेट से बहुत अच्छा तोहफा मिल सकता है। ऑफिस में मिलजुल कर काम करने से तेजी से सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग- ग्रे शुभ नंबर- 3

वृष राशि- वृष राशि वाले आज के दिन रोमांस के मूड में रहेंगे। साथ ही फ्रेंड्स के साथ बिगड़े रिश्तों में मिठास आएगी। जो लोग जीवनसाथी की तलाश में हैं, आज उनकी तलाश खत्म हो सकती है। इस राशि की महिलाओं को प्यार के साथ-साथ कुछ तोहफे भी मिल सकते हैं। वहीं बच्चे घर में अपने बड़ों को परेशान करेंगे। कई दिनों से पड़ा कोई पेंडिंग वर्क आज पूरा हो सकता है।
शुभ रंग- नीला शुभ नंबर- 4

मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन खास है। बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। घर में रिश्तेदारों के आने से हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। आपके जीवनसाथी की मेहमान मदद करेंगे। घर के बड़े लोग कोई बड़ा पारिवारिक फैसला लेंगे। मनचाही इच्छाएं पूरी होंगी। आप अपने जीवनसाथी को अपनी मन की बात बताएंगे। इस राशि की महिलाओं को नए कपड़े गिफ्ट में मिलेंगे। इस राशि के
बिजनेसमैन को भी अचानक धन का लाभ होगा।
शुभ रंग- लाल शुभ नंबर- 5

कर्क राशि- कर्क राशि वाले जो नौकरी करते हैं उनकी आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे। आपकी किस्मत का सितारा बुलंदी पर है। जो चाहते हैं उसे बड़ी सरलता से हासिल कर लेंगे। कठिन से कठिन प्रॉल्ब्म का हल चुटकियों में निकाल लेंगे। इस राशि के डॉक्टरों के लिए शुभ समय है सम्मान मिलने का योग है। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा। चिन्ता न करें, समय आपको पॉज़िटिव एनर्जी देगा, जिससे आपका दिन अच्छा बीतेगा।
शुभ रंग- संतरी शुभ नंबर- 9

सिंह राशि- सिंह राशि वालों आज दिनभर आपको किसी की याद सतायगी। जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा और बेचैनी महसूस होगी। लेकिन बिज़नेस के लिहाज से समय शुभ है। जल्द ही आपको नए कॉन्ट्रेक्ट्स मिलेंगे। लोग आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं। इसलिए किसी को अपनी कमजोरी न बताएं। घर की सुख-सुविधाओं पर कुछ खर्चे हो सकते हैं।
शुभ रंग- मेहरुन शुभ नंबर- 7

कन्या राशि- कन्या राशि वालों का दिन एनर्जी से भरा होगा। क्योंकि ऐसे लोगों को धन संपदा और मान सम्मान मिलेगा। धार्मिक कामों में दान पुण्य करें। काम के प्रति लगन व मेहनत की लोग तारीफ करेंगे। इससे लोगों के बीच आपकी पर्सनालिटी और भी attractive बनेगी। अगर जमीन खरीदने की सोच रहे हैं तो अच्छा अवसर है। आज शाम आपके किसी खास दोस्त के साथ बाहर घूमने-फिरने का सिलसिला चलेगा। धर्म के प्रति आस्था गहराई से बढ़ेगी।
शुभ रंग- गोल्डन शुभ नंबर- 6

तुला राशि- आज धन-लाभ का प्रबल योग है। वर्कप्लेस पर बॉस से आपको तारीफ मिलेगी। इस राशि के रिटेलर को फायदा होगा। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। इस राशि की लड़कियां आज मौज मस्ती में बिजी रहेंगी। साथ ही इस राशि के बच्चों को ढेर सारी खुशियों के साथ गिफ्ट मिलने का योग है। सोने से पहले भगवान गणेश का स्मरण करना न भूलें।
शुभ रंग- क्रीम शुभ नंबर- 8

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वाले लोगों के नए दोस्त बनेगें। आज दुश्मनों से भी दोस्ती होगी। आपकी बुराई करने वाले आपकी तारीफ करते दिखेंगे। अकाउंट और फाइनेंस सेक्टर के लोग नया बिज़नेस शुरु करने की प्लानिंग कर सकते हैं। जीवनसाथी से रिलेशन और भी मजबूत होंगे। परिवार के साथ लंबी ट्रिप पर जाने का योग बन सकता है। आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
शुभ रंग- पीला शुभ नंबर- 4

धनु राशि- धनु राशि वालों आज आपके मन में अपने काम को लेकर नए विचार आएंगे। नौकरी में प्रमोशन होने या अपना कारोबार शुरू करने का योग बन सकता है। खाली समय का उपयोग सकारात्मक कामों में करें। किसी से ईर्ष्या न करें। बड़े भाई-बहनों से आर्थिक मदद मिलेगी। इस राशि की महिलाओं के जीवन में बदलाव आएगा। रिस्क लेना फायदेमंद साबित होगा। विरोधियों को पीछे छोड़ते हुए आप आगे बढ़ेंगे। किसी जरूरी काम पर जाने से पहले बड़े बुजुर्ग से आशीर्वाद लें।
शुभ रंग- क्रीम शुभ नंबर- 1

मकर राशि- मकर राशि वालों आज आपको कोई बड़ा सरप्राईज मिल सकता है। जो आपने सोच रखा है वैसा होना थोड़ा मुश्किल। आज आप अपना दृष्टिकोण पॉजिटिव रखेंगे, इसी स्वभाव के कारण सभी आपसे प्रभावित होंगे। सभी बूढ़े-बुजुर्ग आज काफी एक्टिव रहेंगे। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
शुभ रंग- पिंक शुभ नंबर- 2

कुम्भ राशि- कुंभ राशि वालों का आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, ऑफिस में आप पर बहुत सारे काम का बोझ होगा। आज के होने वाले सभी कामों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। लवमेट से मुलाकात होगी। नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। इस राशि के बुजुर्गों को सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आपके सुख और सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।
शुभ रंग- मेंजेटा शुभ नंबर- 3

मीन राशि- मीन राशि वालों आज आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक काम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद सामने आ सकता है। दोस्तों से हर तरह का सपोर्ट मिलेगा। बच्चों की प्रॉल्बम्स का हल निकलेगा। माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी या शेयर को बेचने सम्बन्धी मामलों में सतर्कता बरतें, आपका कोई करीबी नुकसान पहुंचा सकता है।
शुभ रंग- ग्रे शुभ नंबर- 5

घर का फर्श कैसे बदल सकता है आपकी

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!