Kundli Tv- चाह कर भी इन चीज़ों को जाने से न रोक पाएंगे आप

Edited By Jyoti,Updated: 05 Aug, 2018 02:02 PM

shukar niti in hindi

धरती पर एेसा कोई इंसान नहीं है जिसे किसी चीज़ से मोह न हो। हर किसी को किसी न किसी चीज़ से मोह जरूर होता है। लेकिन एक समय एेसा आता है जब हर किसी की प्रिय वस्तु उससे दूर हो जाती है। इंसान चाहे कितना भी कोशिश करे एक न एक दिन उसे उससे दूर होना ही पड़ता...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
धरती पर एेसा कोई इंसान नहीं है जिसे किसी चीज़ से मोह न हो। हर किसी को किसी न किसी चीज़ से मोह जरूर होता है। लेकिन एक समय एेसा आता है जब हर किसी की प्रिय वस्तु उससे दूर हो जाती है। इंसान चाहे कितना भी कोशिश करे एक न एक दिन उसे उससे दूर होना ही पड़ता है। तो आईए जानतें हैं आचार्य शुक्र के अनुसार उन 6 वस्तुओं के बारे में जिन्हें कोई भी हमेशा के लिए अपने पास नहीं रख सकता। 

PunjabKesari
श्लोक-
यौवनं जीवितं चित्तं छाया लक्ष्मीश्र्च स्वामिता।
चंचलानि षडेतानि ज्ञात्वा धर्मरतो भवेत्।।


रूप
हर कोई चाहता हैं कि उसका रूप-रंग हमेशा ऐसे ही बना रहे, वो कभी बूढ़ा न हों, लेकिन ऐसा होना किसी के लिए भी संभव नहीं होता। यह प्रकृति का नियम है कि एक समय के बाद हर किसी का युवा अवस्था उसका साथ छोड़ती ही है। अब हमेशा युवा बने रहने के लिए मनुष्य चाहे कितनी ही कोशिशें कर ले, लेकिन ऐसा नहीं कर पाता।

PunjabKesari
जीवन
जन्म और मृत्यु मनुष्य जीवन के अभिन्न अंग है। जिसका जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु निश्चित ही है। कोई भी मनुष्य चाहे कितने ही पूजा-पाठ कर ले या दवाइयों का सहारा ले, लेकिन एक समय के बाद उसकी मृत्यु होगी ही। इसलिए, अपने या अपने किसी भी प्रियजन के जीवन से मोह बांधना अच्छी बात नहीं है।

PunjabKesari
मन
हर किसी का मन बहुत ही चंचल होता है, यह मनुष्य की प्रवृत्ति होती है। कई लोग कोशिश करते हैं कि उनका मन उनके वश में रहे, लेकिन कभी न कभी उनका मन उनके वश से बाहर हो ही जाता है और वे ऐसे काम कर जाते हैं, जो उन्हें नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों का मन धन-दौलत में होता है तो कुछ लोगों का अपने परिवार में। मन को पूरी तरह से वश में करना तो बहुत ही मुश्किल है, लेकिन योग और ध्यान की मदद से काफी हद तक मन पर काबू पाया जा सकता है।


परछाई
मनुष्य की परछाई उसका साथ सिर्फ तब तक देती है, जब तक वह धूप में चलता है। अंधकार आते ही मनुष्य की छाया भी उसका साथ छोड़ देती है। जब मनुष्य की अपनी छाया हर समय उसका साथ नहीं देती ऐसे में किसी भी अन्य व्यक्ति से इस बात की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए कि वे हर समय हर परिस्थिति में आपका साथ देंगे।

PunjabKesari
धन
धन-संपत्ति हर किसी की चाह होती है। हर मनुष्य चाहता है कि उसके पास धन-दौलत हो, जीवन की सभी सुख-सुविधाएं हों। ऐसे में कई लोग धन से अपना मोह बाध लेते हैं। वे चाहते हैं कि उनका धन हमेशा उन्हीं के पास रहें, लेकिन ऐसा हो पाना संभव नहीं होता। मन की तरह ही धन का भी स्वभाव बड़ा ही चंचल होता है। वह हर समय किसी एक जगह पर या किसी एक के पास नहीं टिकता। इसलिए धन से मोह बांधना ठीक नहीं होता।

PunjabKesari
सत्ता
कई लोगों को पॉवर यानि अधिकार पाने का शौक होता है। वे लोग चाहते हैं कि उन्हें मिला पद या अधिकार पूरे जीवन उन्हीं के साथ रहें, लेकिन ऐसा होना संभव नहीं है। जिस तरह परिवर्तन प्रकृति का नियम है, उसी तरह पद और अधिकारों का परिवर्तन भी समय-समय पर जरूरी होता है। ऐसे में अपने वर्तमान पद या अधिकार को हमेशा अपने ही पास रखने की इच्छा मन में नहीं आने देनी चाहिए।
Kundli Tv- यहां मिलेगी चार्तुमास से जुड़ी हर एक जानकारी (देखें Video)

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!