Kundli Tv- किसने और क्यों यहां पटका था शनिदेव को?

Edited By Jyoti,Updated: 17 Nov, 2018 03:48 PM

shani tample gwalior

शनिदेव जो एक ग्रह भी है और देवता भी। देवताओं और ग्रहों दोनों में ही इनका खास महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी पर शनिदेव की कृपा हो जाए तो वो व्यक्ति  रंक से राजा बन जाता है। यही कारण है कि लोग इनकी पूजा करते वक्त बहुत सावधानी बरतते हैं। यहां तक...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
शनिदेव जो एक ग्रह भी है और देवता भी। देवताओं और ग्रहों दोनों में ही इनका खास महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी पर शनिदेव की कृपा हो जाए तो वो व्यक्ति  रंक से राजा बन जाता है। यही कारण है कि लोग इनकी पूजा करते वक्त बहुत सावधानी बरतते हैं। यहां तक कि देवता भी इनकी कुदृष्टि से डरते हैं। वैसे तो इनके देशभर में कई मंदिर हैं लेकिन आज हम आपको इनके ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहें हैं जिसकी कहानी बहुत ही दिलचस्प है। आइए जानते हैं इस मंदिर के बारे में कुछ रोचक बातें-  
PunjabKesari
गवालियर में एंती नामक गांव में शनिदेव का चमत्कारिक मंदिर है जिसे शनिश्चरा नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि यहां स्थापित शनि की प्रतिमा रामायणकाल में खुद निर्मित हुई थी।
PunjabKesari
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार रामायण काल के दौरान रावण ने शनिदेव को बंधी बना लिया था। मान्यता है कि राम और रावण के युद्ध के बाद जब हनुमान लंका जलाने लगे तो शनिदेव ने उन्हें वहां से निकालकर किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए कहा क्योंकि रावण की कैद में रहकर वो बहुत कमज़ोर हो गए थे। उनकी बात मानकर हनुमान जी ने शनिदेव को वहां से निकालकर फेंक दिया। कहा जाता है जिस स्थान पर शनिदेव आकर गिरे वहीं स्थापित हो गए। इस स्थान को शनिश्चरा के नाम से जाना जाता है। 
PunjabKesari
शायद यही वजह है सिर्फ बजरंगबली ही ऐसे भगवान हैं जिनकी अाराधना करने से शनि का प्रकोप कम हो सकता है और यही कारण है शनिदेव की कुदृष्टि का पवनपुत्र पर कोई असर नहीं पड़ता।  
PunjabKesari
त्रेतायुग में बना ये मंदिर लोगो का आस्था का केंद्र है। वैसे तो पूरा साल यहां भक्तों का आना जाना लगा रहता है लेकिन शनिश्चरी अमावस्या के दिन यहां बहुत बड़ा मेला लगता है। इस दिन लोग तेल चढ़ाते हैं और पहने हुए कपड़े और जुते वहीं छोड़ कर चले जाते हैं। कहा जाता है ऐसा करने से उनकी दरिद्रता दूर होती है और सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। लोक मान्यता है कि यहां आज भी शनिदेव वास करते हैं। 
Perfect Marriage के लिए कुंडली में ये गुण मिलने चाहिए I(VIDEO)

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!