Kundli Tv- आयुष्मान योग: ये 4 राशियां आज दिनभर पाएंगी खुशियां

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Sep, 2018 08:22 AM

मेष राशि वालों आज तनाव बढ़ सकता है इसलिए आपसे गलत फैसले हो सकते हैं तो

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)

मेष राशि वालों आज तनाव बढ़ सकता है इसलिए आपसे गलत फैसले हो सकते हैं तो कोई भी फैसला लेने से पहले लाइफ पार्टनर की सलाह ज़रूर लें। आज पान का पत्ता खाकर घर से निकलें।

शुभ रंग- ब्राउन शुभ नंबर- 3


वृष राशि वालों आज काम का बोझ कम रहेगा। नौकरी में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। आज अपनी योजनाएं किसी को न बताएं और मन को शांत रखने के लिए बाहर घूमने जा सकते हैं।

शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर-1


मिथुन राशि वालों आज पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी। पैसों के नुकसान की स्थिति बन सकती है। आज आपको अपने स्वभाव में विनम्रता लानी होगी। नहीं तो बनते काम बिगड़ सकते हैं।

शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 8


कर्क राशि वालों आज करियर में सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से भी सुख मिलेगा। बस आज मन में कोई उलझन न पैदा होने दें। आज आपको खुद पर भरोसा करना होगा।

शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 2


सिंह राशि वालों आज खुद को किसी से कम न समझें। आज की गई मेहनत बड़ी उपलब्धि दिला सकती है। अपनी आमदनी का सही रूप से इस्तेमाल करें।

शुभ रंग- Green शुभ नंबर- 9


कन्या राशि वालों आसपास का वातावरण खुशियों से भरा रहेगा। जिससे आपका मन भी खुश रहेगा। अपने मन को भटकने न दें नहीं तो शादीशुदा ज़िंदगी में दिक्कत आ सकती है।

शुभ रंग- आसमानी नीला  शुभ नंबर- 5


तुला राशि वालों आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी है। उसे बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी बड़े काम को अंजाम देने में आंख बंद करके भरोसा न करें।

शुभ रंग- मैजेंटा शुभ नंबर- 8


वृश्चिक राशि वालों आज फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच सकते हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई- लिखाई पर ध्यान देना होगा। कामकाज में बड़ी सफलता मिलने का दिन है।

शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 2


धनु राशि वालों आज लोग आपकी तारीफ करेंगे। फ्रेंड्स से भी एप्रीसिएशन मिलेगा।मेहनत का शुभ फल आपको जरूर मिलेगा। लड़कियों के जीवन में उत्साह बना रहेगा। हनुमान जी का दर्शन-पूजन करें।

शुभ रंग- सिल्वर शुभ नंबर- 7


मकर राशि वालों आपका आत्मविश्वास आपको बड़ी ऊंचाइयों तक ले जाएगा। अपने घरेलू संबंधों को थोड़ा मजबूत करें। वेवजह किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें। आज किया गया फिजूल खर्च आपको बर्बाद कर सकता है।

शुभ रंग- काला शुभ नंबर- 4


कुम्भ राशि वालों आज आपके घर में हंसी-ख़ुशी का माहौल रहेगा। कोई बड़ा पारिवारिक फैसला आज ले सकते हैं। इस राशि की महिलाओं को नए कपड़े गिफ्ट में मिलेंगे। बिजनेसमैन को कहीं से अचानक ढेर सारा धन मिलने वाला है।

शुभ रंग- लाल शुभ नंबर- 6


मीन राशि वालों आज आप काफी उत्साहित रहेंगे। भाई- बहनों के रिश्तों में मजबूती आएगी। प्रॉपर्टी डीलिंग के लिये आज अच्छा दिन है। शाम को आप अपने किसी खास दोस्त के घर घूमने जाएंगे।

शुभ रंग- नारंगी शुभ नंबर- 7

क्या है राधा अष्टमी radhaashtmi (देखें Video)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!