Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Jan, 2019 08:39 AM
मेष राशि वालों आज दिन भर मन खुश रहेगा। आज संतान से सुख मिल सकता है।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
मेष राशि वालों आज दिन भर मन खुश रहेगा। आज संतान से सुख मिल सकता है। बिजनेस में बढ़ोतरी हो सकती है।
शुभ रंग- पिंक शुभ अंक- 7
वृष राशि वालों आज किसी बड़े राजनेता से मुलाकात हो सकती है। हर काम में आपका लाइफ पार्टनर साथ देगा। किसी जरूरी काम से लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग- पिंक शुभ अंक- 3
मिथुन राशि वालों आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। कुछ इंपॉर्टेंट कामों को पूरा करने में देरी हो सकती है। किसी प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं तो जीत हासिल होगी।
शुभ रंग- पर्पल शुभ अंक- 4
कर्क राशि वालों आज पूरा दिन एनर्जी से भरा रहेगा। आपकी पॉजिटिव सोच ही आपको सफलता की ऊंचाइयों पर ले जाएगी। बिजनेसमैन को कोई बड़ी डील मिल सकती है।
शुभ रंग- संतरी शुभ अंक- 9
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए लकी साबित होगा। अपने से ज्यादा दोस्तों के काम को इंपोर्टेंस देंगे। जिससे आपकी दोस्ती और भी गहरी होगी।
शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 6
कन्या राशि वालों आज आप पूरा दिन बहुत रोमांटिक मूड में रहेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ डेट पर भी जाएंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान भी बन सकता है।
शुभ रंग- क्रीम शुभ अंक- 1
तुला राशि के नौकरी-पेशा लोगों के लिए दिन बड़ा ही लकी साबित होगा। बहुत दिनों से पड़े पेंडिंग वर्क पूरे होंगे। आप परिवार को समय देने की कोशिश करेंगे।
शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 7
वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन मंगलमय होगा। बिना वजह की बातों पर चिंता न करें। आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग- मैरून शुभ अंक- 8
धनु राशि वालों के लिए दिन बेहतर होगा। हर काम में सफलता मिलेगी। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में हानि और लाभ दोनों हो सकते हैं।
शुभ रंग- समुद्री हरा शुभ अंक- 9
मकर राशि वालों आज पॉजिटिव सोच रखें। भाग्य आपके साथ है। सफलता आपके कदम चूमेगी। प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छा समय है।
शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 5
कुम्भ राशि वाले लोगों का मन बच्चों की सफलता से खुश रहेगा। लोगों से पॉजिटिव व्यवहार रखें। आपके इस व्यवहार से धन-लाभ के भी आसार दिख रहे हैं।
शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 6
मीन राशि वालों आज आप थोड़ा समझदारी से काम लें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतें।
शुभ रंग- मैजेंटा शुभ अंक- 1