Edited By ,Updated: 31 Mar, 2016 05:13 PM
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर फैल रही ब्रेकअप की खबरों के बीच अब एक और नई बात सामने आई है। खबर है कि दोनों के बीच ब्रेकअप हुआ ही नहीं था।
मुंबई: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर फैल रही ब्रेकअप की खबरों के बीच अब एक और नई बात सामने आई है। खबर है कि दोनों के बीच ब्रेकअप हुआ ही नहीं था। बल्कि अपने-अपने प्रोफेशन में ज्यादा बिजी होने की वजह से दोनों ने कुछ समय के लिए एक दूसरे से अलग रहने का फैसला किया था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का-विराट का ब्रेकअप हुआ ही नहीं है। अनुष्का इन दिनों सलमान के साथ अपकमिंग मूवी 'सुल्तान' की शूटिंग कर रही हैं। उनका शेड्यूल इतना टाइट है कि वे विराट के लिए समय निकाल नहीं पा रही थीं।
वहीं, दूसरी ओर विराट भी अपने टी-20 कप के चलते बिजी हैं, इसलिए दोनों ने कुछ समय तक अलग रहने का फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक, टी-20 वल्र्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन और 'मैन ऑफ द मैच' मिलने के बाद रात में अनुष्का ने विराट को फोन कर बधाई दी थी। दोनों के बीच देर रात तक बात होती रही।