नाराजगी के चलते रितु रानी ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लिया

Edited By ,Updated: 21 Sep, 2016 08:37 PM

ritu rani retired from international hockey

भारत की पूर्व महिला हॉकी कप्तान रितु रानी ने अंतरराष्ट्रीय हाकी से संन्यास ले लिया। वह रियो आेलंपिक जाने वाली भारतीय टीम ...

नई दिल्ली: भारत की पूर्व महिला हॉकी कप्तान रितु रानी ने अंतरराष्ट्रीय हाकी से संन्यास ले लिया। वह रियो आेलंपिक जाने वाली भारतीय टीम में शामिल नहीं किए जाने के बाद काफी नाराज थी। रितु को रियो आेलंपिक की टीम से ‘रवैये’ संबंधित कारण का हवाला देते हुए विवादास्पद तरीके से बाहर किया गया था। हालांकि उन्हंे रविवार से भोपाल में शुरू हुए राष्ट्रीय शिविर के लिये 29 संभावितों में शामिल किया गया था। लेकिन यह 24 वर्षीय मिडफील्डर आेलंपिक टीम से बाहर किये जाने से अभी तक नाराज है और उन्होंने अपना अंतरराष्ट्रीय कैरियर खत्म करने का फैसला किया।  

हाकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा नेे कहा, ‘‘हमें दो तीन दिन पहले रितु रानी का मेल मिला जिसमें उन्होंने बताया कि वह राष्ट्रीय शिविर से नहीं जुड़ सकती क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय हाकी से संन्यास ले रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह उनका निजी फैसला है और हाकी इंडिया उनके फैसले का सम्मान करता है। 

हाकी इंडिया खेल और देश को दी गई उनकी सेवाओं के लिये शुक्रिया कहना चाहेगा।’’ रितु से लगातार संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। रितु की कप्तानी में ही भारतीय महिला टीम ने 36 साल के अंतराल बाद रियो आेलंपिक के लिये क्वालीफाई किया था। उनकी कप्तानी में ही राष्ट्रीय टीम ने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में कांस्य और 2013 एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में रजत पदक जीता था। आेलंपिक टीम से बाहर किये जाने के बाद रितु ने पटियाला के पंजाबी गायक हर्ष शर्मा से 18 अगस्त को शादी कर ली थी।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!