नए विवाद में फंसे कैप्टन कूल धोनी

Edited By ,Updated: 21 Apr, 2016 12:49 PM

mahendra singh dhoni name in new conterversy

टीम इंडिया के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी अब एक नए विवाद में फंस गए है। जानकारी के मुताबिक, झारखंड के रेवेन्यू मिनिस्टर अमर कुमार बाउरी के जनता दरबार में लोगों ने शिकायत की है

रांची: टीम इंडिया के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी अब एक नए विवाद में फंस गए है। जानकारी के मुताबिक, झारखंड के रेवेन्यू मिनिस्टर अमर कुमार बाउरी के जनता दरबार में लोगों ने शिकायत की है कि धोनी के हरमू इलाके में मौजूद पुश्तैनी घर में बने स्विमिंग पूल में हर दिन 15 हजार लीटर पानी इस्तेमाल हो रहा है। 

लोगों का कहना है कि उन्हें पीने को पानी नहीं मिल रहा और धोनी के स्विमिंग पूल में पानी भरा रहता है, जबकि वे बहुत कम वक्त के लिए रांची आते हैं। उनके घर में दस से ज्यादा लोग भी नहीं रहते। उनका कहना है कि धोनी के घर में मौजूद स्विमिंग पूल के लिए 15 हजार लीटर पानी का इंतजाम हो सकता है, लेकिन पांच हजार आबादी वाले यमुनानगर की परवाह किसी को नहीं है।

वहीं, धोनी के करीबियों का कहना है कि इन आरोपों में सच्चाई नहीं है। उनका तर्क है कि स्विमिंग पूल में हर समय पानी नहीं भरा रहता, बल्कि जब कभी धोनी आते हैं, तब स्विमिंग पूल में पानी होता है। इसके लिए किसी का हक या हिस्सा मारकर पानी नहीं लिया जाता। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!