कल से मिलेगी इंडिया-साऊथ अफ्रीका के मैच की टिकट, यह रहेंगे रेट

Edited By Priyanka rana,Updated: 13 Sep, 2019 09:36 AM

ticket

इंडिया-साऊथ अफ्रीका के बीच 18 सितम्बर को आई.एस.बिंद्रा पी.सी.ए. स्टेडियम मोहाली में होने वाले टी-20 क्रिकेट चैम्पियनशिप के लिए टिकटों की बिक्री 14 सितम्बर से शुरू होगी।

चंडीगढ़(लल्लन) : इंडिया-साऊथ अफ्रीका के बीच 18 सितम्बर को आई.एस.बिंद्रा पी.सी.ए. स्टेडियम मोहाली में होने वाले टी-20 क्रिकेट चैम्पियनशिप के लिए टिकटों की बिक्री 14 सितम्बर से शुरू होगी। 

पी.सी.ए. के खजांची अजय त्यागी ने बताया कि टिकटें पी.सी.ए. क्रिकेट स्टेडियम में गेट नंबर-4 व 14 से प्राप्त कर सकते हैं, जबकि टिकटों की ऑनलाइन ब्रिकी शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही ट्राइसिटी के कुछ स्थानों का भी चयन किया गया है।

एस.सी.ओ. नंबर 324-325 सैक्टर-38, एस.सी.ओ.नंबर 471-472 सैक्टर-35, एस.सी.एफ.118 फेस 3बी2, एस.सी.ओ.नंबर-1 सैक्टर-11 पंचकूला, एस.सी.ओ. नंबर-400 सैक्टर-20 पंचकूला और एस.सी.ओ. नंबर-104 फेस-9 सैक्टर-63 मोहाली में मिलेगी। 

स्टूडैंट टिकट 300 रुपए में :
पी.सी.ए.की ओर से भारत व साऊथ अफ्रीका के बीच होने वाले टी-20 मैचो के लिए स्टूडैंट की टिकट को 300 रुपए तय किया गया है। टिकट लेने वाले छात्रों को स्कूल व कालेज का पहचान पत्र ले जाना जरूरी है। 

टिकट                                  रेट (रुपए मेंं)
एलीट लाउंज                        4500
बॉक्स टिकट                        6500
साऊथ पवैलियन                  4000 
नोर्थ पवैलियन                    2000
वी.आई.पी.(साऊथ ब्लॉक)    1500
वी.आई.पी.(नॉर्थ ब्लाक )      1500
चेयर ब्लॉक                        600
स्टूडैंट टिकट                      300

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!