टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए शहर की दो महिला क्रिकेटरों का चयन

Edited By Priyanka rana,Updated: 13 Jan, 2020 09:35 AM

t20 cricket world cup

शहर की क्रिकेटर तानिया भाटिया व ऑलराऊंडर हरलीन देओल का चयन महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है।

चंडीगढ़(लल्लन) : शहर की क्रिकेटर तानिया भाटिया व ऑलराऊंडर हरलीन देओल का चयन महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। वर्ल्ड कप का आयोजन आस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा। 

इसके साथ ही दोनों खिलाडिय़ों का चयन त्रिकोणीय सीरीज के लिए भी किया गया है। यह चैंपियनशिप 31 जनवरी से खेली जाएगी, जिसमें इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया की टीमें भी भाग ले रही हैं। टीम में चुने जाने पर विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भाटिया ने बताया कि उन्हें बी.सी.सी.आई. से ई-मेल आई है।

इन दिनों वह बैंगलूरु क्रिकेट अकादमी में अभ्यास कर रही हैं। उनकी माता सपना भाटिया ने बताया कि बेटी के वल्र्ड कप में चुने जाने की जानकारी मिलने के बाद उनके रिश्तेदारों की तरफ से बधाई के फोन आने लगे हैं। इससे पहले नवम्बर-2018 में खेले गए वर्ल्ड कप में भी वह टीम की सदस्य थी। 

जबकि हरलीन देओल ने बताया कि इन दिनों चैलेंजर ट्रॉफी खेलने के बाद बैंगलूरु कैंप में ही शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उनका यह पहला वर्ल्ड कप है। इसमें बेहतरीन करने की कोशिश करेंगी। 

दोनों एम.सी.एम. डी.ए.वी. की छात्राएं :
एम.सी.एम.डी.ए.वी.-36 की बी.ए. थर्ड ईयर की छात्रा तानिया भाटिया व हरलीन कौर के टीम में चुने जाने पर कालेज की प्रिंसिपल डा.निशा भार्गव और खेल विभाग की इंचार्ज अंजू ने कहा कि यह हमारे कालेज के लिए गर्व की बात है। यह खिलाडिय़ों व कोच की मेहनत तथा माता-पिता के संयोग का नतीजा है कि यह खिलाड़ी आज इंडिया टीम में जगह बनाने में सफल रहे। 

विकेटकीपर और बल्लेबाज है तानिया :
तानिया भाटिया का महिला टीम इंडिया में चयन बतौर विकेटकीपर हुआ है। तानिया विकेट कीपिंग के साथ-साथ बेहद शानदार बल्लेबाज भी हैं। तानिया ने 7 सात साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। 

डी.ए.वी. स्कूल-8 से तानिया ने युवराज सिंह के पिता योगराज और सुखविंदर बाबा से पांच साल क्रिकेट के गुर सीखे। इसके बाद तानिया ने जी.एन.पी.एस.-36 में क्रिकेट खेलना शुरू किया। इस दौरान तानिया ने कई टूर्नामैंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खुद को साबित किया। फिलहाल तानिया आर.पी. सिंह और जसवंत राय के पास क्रिकेट की कोचिंग ले रही हैं।

तानिया की उपलब्धि :
-तानिया महिला टी-20 विश्व कप में एक मैच में तीन खिलाडिय़ों को स्टम्प करने वाली भारत की दूसरी विकेटकीपर हैं।
-टी-20 में अब तक 22 खिलाडिय़ों को स्टम्प कर चुकी हैं। तानिया से पहले महिला टी-20 में सबसे ज्यादा स्टम्पिग करने वाली भारतीय सुलक्षणा थीं।

-उन्होंने 31 टी-20 में 21 खिलाडिय़ों स्टम्प किया था और 10 कैच पकड़े थे। तानिया ने 9 कैच लिए हैं। उन्होंने व सुलक्षणा ने 31 खिलाडिय़ों को स्टम्प आऊट किया है।

हरलीन ने 2019 में किया था डैब्यू :
हरलीन कौर का इंडिया-सी टीम में चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि वह टीम में ओपनर की जगह खेलती हैं। वह लैग स्पिनर भी हैं। वह धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास के साथ 3-4 घंटे जिम भी करती हैं। 

हरलीन कौर के डोमैस्टिक क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत 2019 में उनको इंडिया टीम में जगह मिली और वन डे में उनका डैब्यू इगलैंड के खिलाफ मुबंई में फरवरी 2019 में हुआ। जबकि टी-20 में इनका डैब्यू  मार्च 2019 में इगलैंड के खिलाफ ही हुआ था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!