Edited By Priyanka rana,Updated: 22 Aug, 2018 10:39 AM
प्रो. राजेश गिल ने एक बार फिर पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन (पूटा) चुनाव मे जीत हासिल की है।
चंडीगढ़(रश्मि) : प्रो. राजेश गिल ने एक बार फिर पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन (पूटा) चुनाव मे जीत हासिल की है। यह लगातार उनकी दूसरी जीत है। इस बार वह 90 वोट से विजयी हुई हैं। प्रो. राजेश गिल ने कुल 358 वोट हासिल किए व उनके खिलाफ खड़े प्रो. योगराज अंगरिश को 268 वोट हासिल हुए।
वहीं इस बार प्रो. राजेश गिल का ग्रुप छोड़ कर दूसरे ग्रुप में शामिल हुए प्रो. अनिल कुमार को 273 वोट हासिल हुए, जबकि मृत्युंजय ने 340 वोट लेकर विजय हासिल की। ज्वाइंट सैक्रेटरी के पद पर प्रो.योगराज-अमरिंदर ग्रुप से सुमन सुमी जीती हैं। चुनाव के लिए कुल 688 सदस्य थे।
एग्जीक्यूटिव चुनाव :
एग्जीक्यूटिव ग्रुप में प्रो.योगराज अंगरिश-अमरिंद्र ग्रुप से कैमिस्ट्री विभाग की नवनीत कौर और यू.आई.ई.टी. के अमित चौहान विजयी हुए हैं। वर्ष 2017 में भी इस ग्रुप से तीन सदस्य जीते थे। इस बार भी इस ग्रुप के कुल तीन सदस्य जीते हैं। बाकी पदों पर प्रो. राजेश गिल-गोस्वामी की टीम जीती है। प्रो. राजेश गिल अशोक गोयल ग्रुप से हैं और प्रो. योगराज प्रो.नवदीप गोयल ग्रुप से हैं।
इस टीम ने हासिल की जीत
गिल -गोस्वामी टीम कुल वोट जीते वोट से इनवेलिड वोट
प्रैजीडैंट प्रो. राजेश गिल 358 90 5
वाईस-प्रैजीडैंट मृत्युंजय 340 67 18
सैक्रेटरी जे.के गोस्वामी 351 89 18
ज्वाइंट सैक्रेटरी सुमन सुमी (अंगरिंश ग्रुप) 305 3 24
ट्रेजरर अमनदीप सिंह 358 114 24