रणजी का रण : डैब्यू मैच में बनाया रिकार्ड, अर्सलन ने ठोके नाबाद 233 रन

Edited By Priyanka rana,Updated: 11 Dec, 2019 09:51 AM

record made in debut match

शहर के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद अर्सलन खान ने अरूणाचल के खिलाफ डैब्यू मैच में नाबाद 233 रन बना दिए।

चंडीगढ़(लल्लन) : शहर के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद अर्सलन खान ने अरूणाचल के खिलाफ डैब्यू मैच में नाबाद 233 रन बना दिए। ऐसा करने वाले वे वर्ल्ड के 5वें और देश के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

भले ही वे डैब्यू मैच में वर्ल्ड रिकार्ड चूक गए, लेकिन उन्होंने कई कीर्तिमान अपने नाम किए हैं। नॉर्थ जोन की बात करें तो डैब्यू मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं। मंगलवार को चंडीगढ़ की टीम ने लंच के 5 ओवर बाद ही पारी घोषित कर दी।

300 रन बनाने की तमन्ना थी, मगर टीम मैनेजमैंट का फैसला सर्वोपरि : अर्सलन
अर्सलन ने कहा कि मेरी कोशिश थी कि मैं 300 रन बनाऊं, लेकिन टीम मैनेजमैंट का फैसला सर्वोपरि है। मेरा उद्देश्य सिर्फ चंडीगढ़ को प्लेट ग्रुप में टॉप पर रखना है, न कि रिकार्ड बनाना। अर्सलन खान ने दो बड़ी साझेदारी भी की। उन्होंने शिवम भाबंरी के साथ पहले विकेट के लिए दो सौ से अधिक रन व कप्तान मनन वोहरा के साथ भी 172 रन की सांझेदारी की।

वर्ल्ड लैवल पर ये चार खिलाड़ी हैं आगे
खिलाड़ी                  रन      टीम                                          सन 
अजय रोहेरा            267    एम.पी. बनाम हैदराबाद                2018-19
अमोल मजूमदार      260    मुंबई बनाम हरियाणा                  1993-94
बहीर                      256    स्पीनघर रीजन बनाम अमो रीजन  2017-18 
डब्ल्यू.एफ.ई.मार्क्स  240    ट्रांसवाल बनाम ग्रीकवालैंड             1920-21 
अर्सलन खान          233    चंडीगढ़ बनाम अरूणाचल प्रदेश       2019-20 

इंडिया लैवल पर अजय रोहेरा और अमोल मजूमदार आगे
खिलाड़ी                     रन      टीम                                      सन
अजय रोहेरा               267    मध्य प्रदेश बनाम हैदराबाद       2018-19
अमोल मजूमदार         260    मुंबई बनाम हरियाणा              1993-94
अर्सलन खान (नाबाद)  233    चंडीगढ़ बनाम अरूणाचल प्रदेश  2019-20 

बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत मिली रणजी टीम में जगह :
अर्सलन खान को अंडर-23 में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ही रणजी टीम में जगह मिली है। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत टीम को सैमीफाइनल तक पंहुचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 5 शतक के साथ 2 अर्धशतक भी लगाए थे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!