Edited By bhavita joshi,Updated: 23 Sep, 2018 08:23 AM
चंडीगढ़ की महिला से पंचकूला के सैक्टर-21 स्थित एक होटल में चाकू की नोक पर रेप की वारदात सामने आई है।
पंचकूला (चंदन) : चंडीगढ़ की महिला से पंचकूला के सैक्टर-21 स्थित एक होटल में चाकू की नोक पर रेप की वारदात सामने आई है। आरोप है कि पीड़िता की महिला रिश्तेदार ने उसे होटल में लंच पर बुलाया था। इस दौरान आरोपी भी साथ था व उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर सैक्टर-5 थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि पिछले साल आरोपी सचिन गुरदासपुर निवासी उसके घर किसी महिला रिश्तेदार के साथ आया था।
महिला की उससे जान-पहचान हो गई। फिर आरोपी ने उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। कुछ दिन बाद महिला की रिश्तेदार ने पीड़ित महिला को फोन कर सैक्टर-21 स्थित होटल में लंच पर बुलाया। जब वह होटल पहुंची तो कमरे में महिला के साथ सचिन भी था। महिला की रिश्तेदार काम का बहाना बनाकर बाहर चली गई।
पति को बताई आपबीती
जब सचिन और पीड़ित महिला कमरे में थे तो खुद को असहज पाकर वह बाहर जाने लगी। इस पर आरोपी ने चाकू निकाला व उसकी गर्दन पर रख दिया और वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने महिला को इस बारे मे किसी को बताने से मना किया और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और आपबीती पति को बताई। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई।