Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jul, 2018 10:35 AM
स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर डी.सी. ने सुरक्षा की दृष्टि से परेड ग्राऊंड के आसपास के एरिया को मिलाकर करीब 70 सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने के आदेश दिए हैं।
चंडीगढ़(साजन) : स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर डी.सी. ने सुरक्षा की दृष्टि से परेड ग्राऊंड के आसपास के एरिया को मिलाकर करीब 70 सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने के आदेश दिए हैं। बता दें कि बीते साल सर्विलांस के लिए लगाए गए 32 कैमरों की संख्या बढ़ाकर 70 करने को कहा गया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बुधवार को होम सेक्रेटरी के निर्देश पर सभी विभागों की जिम्मेदारी तय करने को लेकर डी.सी. ने बैठक बुलाई। क्या-क्या आयोजन करना है और कौन सा विभाग क्या-क्या जिम्मेदारी संभालेगा इसे लेकर चर्चा करने के बाद ड्यूटियां भी लगाई गईं। सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। मौके पर कितने पुलिस वालों का इंतजाम करना है इस बाबत पुलिस अधिकारियों से मांग की जाएगी। बैठक में प्रशासन के अफसरों समेत एम.सी., शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग और कई अन्य सरकारी विभागों के अफसर मौजूद रहे।