Edited By jyoti choudhary,Updated: 10 Dec, 2018 10:09 AM
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार कटौती हो रही है। इसके साथ ही हाल ही के दिनों में इंटरनेश्नल मार्केट में क्रूड ऑइल की कीमतों में भी भारी कमी देखने को मिली है। सोमवार यनि 10 दिसबंर 2018 को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों की बात
बिजनेस डेस्कः देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार कटौती हो रही है। इसके साथ ही हाल ही के दिनों में इंटरनेश्नल मार्केट में क्रूड ऑइल की कीमतों में भी भारी कमी देखने को मिली है। सोमवार यनि 10 दिसबंर 2018 को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों की बात करें तो यहां 0.24 पैसे और डीजल में भी 0.27 पैसे की कमी आई है। इस कटौती के साथ दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 70.31 रुपए हैं। वहीं डीजल की कीमत 64.82 रुपए प्रति लीटर हैं। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 75.90 रुपए प्रति लीटर हैं और डीजल की कीमत 67.81 प्रति लीटर है।
चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
शहर |
पेट्रोल |
डीजल |
दिल्ली |
70.31 |
64.82 |
मुंबई |
75.90 |
67.81 |
चेन्नई |
72.92 |
68.41 |
कोलकाता |
72.37 |
66.55 |
कोलकाता में पेट्रोल 72.37 तो डीजल 66.55, चेन्नई में पेट्रोल 72.92 तो डीजल 68.41 प्रति लीटर बिक रहा है।
पंजाब में पेट्रोल-डीजल
जालंधर |
75.28 |
64.74 |
लुधियाना |
75.75 |
65.14 |
अमृतसर |
75.89 |
65.27 |
पटियाला |
75.68 |
65.08 |
चंडीगढ़ |
68.44 |
61.69 |
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में कमी देखने को मिली है। वहीं सउदी अरब की तरफ से बयान जारी कर कहा गया हैं कि जरूरत पड़ने पर वह कच्चे तेल की आपूर्ति करने के लिए सख्त कदम उठाए है, जिसकी वजह से क्रूड ऑइल सस्ता हुआ है।