स्विट्जरलैंड में पकड़े गए सिर्फ 3 भारतीय जाली नोट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 17 Jun, 2018 04:40 PM

fake rupee note seizure in switzerland plunges to just 3 in a year

स्विट्जरलैंड में बीते साल 2017 में सिर्फ 3 भारतीय जाली नोट पकड़े गए। हालांकि, इससे पिछले साल स्वि्जरलैंड में जाली भारतीय मुद्रा की जब्ती का आंकड़ा 4 गुना बढ़ा था। लंबे समय तक स्विट्जरलैंड को कालेधन का पनाहगाह कहा जाता रहा है।

बिजनेस डेस्कः स्विट्जरलैंड में बीते साल 2017 में सिर्फ 3 भारतीय जाली नोट पकड़े गए। हालांकि, इससे पिछले साल स्वि्जरलैंड में जाली भारतीय मुद्रा की जब्ती का आंकड़ा 4 गुना बढ़ा था। लंबे समय तक स्विट्जरलैंड को कालेधन का पनाहगाह कहा जाता रहा है।

स्विस संघीय पुलिस कार्यालय (फेडपोल) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार 2017 के दौरान 100 रुपए के दो जाली नोट और 500 रुपए का एक जाली नोट जब्त किया गया। वर्ष 2016 के दौरान जाली विदेशी मुद्रा के मामले में भारतीय रुपया तीसरे स्थान पर था।

यूरो और डॉलर के बाद सबसे अधिक भारतीय जाली मुद्रा जब्त की गई थी। उस साल 500 और 1,000 के जाली नोट जब्त हुए थे। नवंबर, 2016 में नोटबंदी के तहत इन नोटों को बंद कर दिया गया था। नोटबंदी के बाद 2,000 का नोट पेश किया गया था। स्विट्जरलैंड में 2000 का कोई जाली नोट जब्त नहीं किया गया है। 

फेडपोल के आंकड़ों के अनुसार 2016 में 1000 के 1,437 जाली नोट जब्त किए गए थे जबकि 500 के 5 जाली नोट जब्त हुए थे। वहीं 2015 में स्विट्जरलैंड में 342 भारतीय जाली नोट जब्त किए गए थे। इनमें से पांच 500 के, 336 1000 के और एक 100 का नोट था। आंकड़ों के अनुसार 2017 में 1990 जाली स्विस फ्रैंक जब्त किए गए जबकि 2016 में यह आंकड़ा 2,370 था। इसी तरह 2017 में 3,826 जाली यूरो मुद्रा जब्त की गई, जबकि इससे पिछले साल 5,379 जाली यूरो जब्त किए थे। डॉलर के मामले में यह आंकड़ा 1,443 से बढ़कर 1,976 हो गया। वहीं 2017 में 2,500 जापानी येन जब्त किए गए।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!