ऐश्वर्या ने अभिषेक और शाहरुख ने अंबानी परिवार के साथ जमकर किया डांस

Edited By jyoti choudhary,Updated: 10 Dec, 2018 10:45 AM

aishwarya abhishek and shah rukh did the dance with the ambani family

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी अजय और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से 12 दिसंबर को मुंबई में होगी। शादी से पहले के फंक्शंस उदयपुर में हो रहे हैं।

बिजनेस डेस्कः मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी अजय और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से 12 दिसंबर को मुंबई में होगी। शादी से पहले के फंक्शंस उदयपुर में हो रहे हैं। शादी से पहले संगीत फंक्शन में बॉलीवुड, स्पोर्ट्स और कई बिजनेसमैन पहुंचे।

फंक्शन अटेंड करने शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान ने परफॉर्म किया। इनके अलावा सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, जॉन अब्राहम, करण जौहर, वरुण धवन, कैटरीना कैफ और अनिल कपूर जैसे सेलेब्स फंक्शन में दिखे।

ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की परफॉर्मेंस संगीत फंक्शन में बॉलीवुड स्टार्स ने जमकर मस्ती की। सबसे खास था ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की परफॉर्मेंस। ऐश्वर्या-अभिषेक की जोड़ी ने गुरु फिल्म के गाने पर डांस किया। जो काफी वायरल हो रहा है। दोनों स्टेज पर डांस करते दिखे, फैन्स ने काफी समय बाद दोनों को एक साथ परफॉर्म करते देखा। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शाहरुख खान मुकेश अंबानी के समधी अजय पीरामल के साथ डांस कर रहे हैं। वो कभी खुशी कभी गम फिल्म के गाने 'शावा-शावा' पर डांस करते दिखे।

शाहरुख खान का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंबानी परिवार भी डांस करते दिखा। शाहरुख खान अंबानी परिवार के हर फंक्शन में मौजूद रहते हैं। इस बार भी उन्होंने शानदार परफॉर्म करके सभी का मन जीत लिया। यही नहीं शाहरुख खान पत्नी गौरी के साथ भी डांस करते दिखे।


 

 

 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!