Sawan: सावन में घर लाएं ये सामान, भोलेनाथ करेंगे सभी सपने साकार

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Jul, 2022 09:46 AM

sawan

सावन का पूरा महीना ही भगवान शिव की भक्ति के लिए प्रसिद्ध है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए किया गया व्रत, पूजन और उपाय विशेष लाभ प्रदान करते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

How can I please Lord Shiva: सावन का पूरा महीना ही भगवान शिव की भक्ति के लिए प्रसिद्ध है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए किया गया व्रत, पूजन और उपाय विशेष लाभ प्रदान करते हैं। इस महीने में कुछ ऐसा सामान है जिसे घर में रखने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सभी सपने साकार होते हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari  How can I please Lord Shiva

रुद्राक्ष: रुद्राक्ष वृक्ष और फल दोनों ही पूजनीय हैं। मानव के अनेकों रोग, शोक, बाधा नष्ट करने की शक्ति रुद्राक्ष में है। रुद्राक्ष को विधान से अभिमंत्रित किया जाता है, फिर उसका उपयोग किया जाता है। रुद्राक्ष को अभिमंत्रित करने से वह अपार गुणशाली होता है। अभिमंत्रित रुद्राक्ष से मानव शरीर का प्राण तत्व अथवा विद्युत शक्ति नियमित होती है। सावन के महीने में किसी भी दिन इसे घर में लाकर मुखिया के शयनकक्ष में रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

भस्म: भस्म भगवान शिव की परमप्रिय वस्तुओं में से एक है। इसे घर के मंदिर में उन के स्वरूप के साथ स्थापित करें।

गंगा जल: रसोई में गंगा जल रखें। प्रतिदिन घर के मुख्यद्वार पर तुलसी पत्र डालकर इसका छिड़काव करें। कोई भी बुरी शक्ति घर में प्रवेश नहीं कर सकेगी।

PunjabKesari  How can I please Lord Shiva

त्रिशूल: घर के विशाल कक्ष में चांदी अथवा तांबे का त्रिशूल स्थापित करें। घर में सकारात्मकता का प्रभाव प्रबल रहेगा।

लोटे में पानी: घर में जिस जगह पारिवारिक सदस्य सबसे ज्यादा समय व्यतित करते हों वहां तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखें। लोटे में पानी भरना श्रेसकर रहेगा। घर में प्रेम और खुशहाली का माहौल बना रहेगा।

PunjabKesari shiv ji

डमरू: बच्चों के कमरे में डमरू रखने से उन पर किसी भी तरह का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता और उनकी प्रगती में कोई भी बाधा उत्पन्न नहीं होती।

नंदी: घर की तिजोरी अथवा कैश बॉक्स में नंदी और गाय की चांदी की मूर्ति रखने से धन-धान्य के भंडार भरे रहते हैं।

PunjabKesari  How can I please Lord Shiva

नाग: मुख्यद्वार के दोनों तरफ चांदी अथवा तांबे के नाग रखने से घर-परिवार में आ रही बाधाओं का नाश होता है।   

PunjabKesari kundli

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!