Sports

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह उनकी बेटी जीवा भी अपनी क्यूटनेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन इनकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती रहती है, यानि कि जीवा अपने पापा से भी बड़ी स्टार बन चुकी हैं। उनकी हर एक तस्वीर और वीडियो पर लाखों लाइक्स और कमेंट आते हैं। 

एक बार फिर जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर हुआ है, जिसमें जीवा  बेलन लिए बैठी है और गोल-गोल रोटी बना रही हैं। वह बेहद प्यारी लग रही है। इस वीडियो को अब तक 75 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और हजारों लोग इस पर कमेंट भी कर चुके हैं। ऐसे में जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट की फैंस में लगातार संख्या बढ़ती जा रही हैं। 

Cuteness Overloaded! Baby #Ziva making Roti's 😇

A post shared by MS Dhoni / Mahi7781 (@msdhonifansofficial) on



बता दें कि इससे पहले भी जीवा की कई वीडियो वायरल हो चुकी हैं, जिसमें वह विराट कोहली के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रही है और इन दिनो धोनी भी अपने परिवार के साथ छुट्टियों का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।