युवराज-हेजल की शादी पर फराह खान करेंगी कोरियोग्राफी

Edited By ,Updated: 25 Nov, 2016 08:37 AM

yuvraj singh  hazel keech  farah khan  choreography

युवराज सिंह और हेजेल कीच की शादी के चर्चे बॉलीवुड और क्रिकेट के फैंस में महीनों से हैं। हाल ही में खबर आई है कि दिसंबर में दिल्ली में ...

नई दिल्ली:  युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी के चर्चे बॉलीवुड और क्रिकेट के फैंस में महीनों से हैं। हाल ही में खबर आई है कि दिसंबर में दिल्ली में होने वाली दोनों की शादी की संगीत की रसम के लिए फराह खान कोरियोग्राफी करेंगी। 

इसी महीने की शुरुआत में युवराज टीवी शो 'झलक दिखला जा' में मेहमान बनकर आए थे। शो पर फराह खान जज हैं। फराह और युवराज ने माही वे गाने पर ठुमके भी लगाए थे। युवराज का डांस देखकर खुश हुई फराह ने कहा था कि, मैं कसम खाती हूं युवराज का संगीत में कोरियोग्राफ करुंगी। पहले तो लगा था की शो में चल रही मस्ती के समय फराह ने ऐसा कहा। लेकिन हाल ही में दिल्ली पहुंची फराह ने बताया कि वो युवराज से संगीत की कोरियोग्राफी के लिए मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा युवराज उनको बहन मानता है इसलिए वो यह तोहफे के रुप में करेंगी। फराह ने यह भी बताया कि वो शादी की थीम के हिसाब से कोरियोग्राफी करेंगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!