Sports

नई दिल्ली: पाकिस्तान के 'सुल्तान ऑफ स्विंग' वसीम अकरम का नाम दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में लिया जाता है। कुछ ही दिन पहले सोशल मीडिया पर एक बच्चे का गेंदबाजी करते हुए वीडियो बहुत वायरल हुअा। जिसमें एक 6 साल का बच्चा बेहतरीन अंदाज और अश्वसनीय क्षमता के तरीके से गेंद को स्विंग करता हुअा दिखाई दे रहा था। जिसे देखते वसीम अकरम जैसा खिलाड़ी इस बच्चे की गेंदबाजी का कायल हो गया। अकरम की गेंदबाजी के पूरी दूनीया में लोग कायल हैं। किसी तरह से उस बच्चे को ढूंढने के बाद अब वसीम अकरम उसे खूद गेंदबाजी के टिप्स दे रहे हैं।

वसीम अकरम को भरोसा है कि यह बच्चा पाकिस्तान टीम का अाने वाला भविष्य है

कुछ दिनों पहले हसन अख्तर पाकिस्तान में खेतीबाड़ी करते हुए। अपने सपने देख रहा था अौर अाज के समय में खुद उसे  'सुल्तान ऑफ स्विंग' वसीम अकरम गेंदबाजी सिखा रहे हैं। वसीम अकरम मानते हैं कि यह बच्चा अाने वाले समय में एक बेहतरीन गेंदबाज बन सकता हैं।

अकरम ने एक ट्वीट के जरीए बताया की मूझे गर्व है की मैं एसे बच्चे को सिखा रहा हूं। जो कि अपनी उर्म से कम है पर उसके पास इतना हुनर है अौर अश्वसनीय क्षमताएं भी हैं।

 जो कि उसे एक बेहतरीन गेंदबाज बना सकती है।अकरम ने अख्तर को बताया की कैसे बॉल को स्विंग करना है और कैसे उसे पकड़ना है।