Sports

नई दिल्लीः भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच के बीच बड़ा कारमाना कर दिखाया। साहा एक मैच में विकेट के पीछे 10 शिकार करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। इसी के साथ उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के रिकाॅर्ड को तोड़ दिया है। 

धोनी ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाॅर्डर गावस्कर ट्राॅफी के तीसरे टेस्ट में विकेट के पीछे नाै शिकार किए थे, जिसमें आठ कैच आैर एक स्टंप शामिल था। धोनी के अलावा नयन मोंगिया ने साल 1996 में डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जबकि 1999 में कोलकाता में पाकिस्तान के खिलाफ 8 शिकार किए थे। लेकिन अब साहा ने 10 शिकार करते हुए इन दोनों का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। खास बात यह रही कि साहा ने कैच करते हुए सभी शिकार किए।
PunjabKesari
साहा ने मैच की पहली पारी में 5 आैर दूसरी पारी में भी 5 विकेट हासिल किए। इसके चलते अफ्रीका की टीम पहली पारी में 286 आैर दूसरी पारी में 130 रन ही बना सकी। अपना 32वां टेस्ट खेल रहे साहा के नाम पर अब 85 शिकार (75 कैच, दस स्टंप) दर्ज हैं। उन्होंने फारूख इंजीनियर (46 टेस्ट में 82 शिकार) को पीछे छोड़ा। भारत की तरफ से साहा से अधिक शिकार अब धोनी (294), सैयद किरमानी (198), किरन मोरे (130) और नयन मोंगिया (107) के नाम पर दर्ज हैं।