Sports

नई दिल्ली: प्रोफेशनल रैसलर कविता देवी को शनिवार को नई दिल्ली में एक सेरेमनी में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 'First Ladies' अवॉर्ड से सम्मानित किया। वह WWE द्वारा साइन की गई पहली भारतीय महिला हैं और जिंदर महल के साथ WWE में भारत का नाम रोशन कर रही हैं। 

इस सेरेमनी में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी 112 महिलाओं को सम्मानित किया गया। ये सम्मान उन लेडीज़ को दिया गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में सबसे पहले मुकाम हासिल किया। इस सेरेमनी का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा किया गया था।

WWE द्वारा साइन की गई पहली भारतीय महिला
कविता भारत की पहली महिला पहलवान हैं जिन्होंने वर्ल्ड रेसलिंग एंटेरटेनमेंट यानी WWE में भाग लिया। कविता देवी द ग्रेट खली की स्टूडेंट हैं। वह साल 2016 में खली की रैसलिंग प्रमोशन कॉन्टिनेंटल रैसलिंग एंटरटेनमेंट का भी हिस्सा रह चुकी हैं। प्रो रैसलिंग में आने से पहले कविता वेट लिफ्टिंग में थीं। साउथ एशियन गेम्स में वेट लिफ्टिंग में उन्होंने गोल्ड मैडल हासिल किया था।