पेशेवर ‘शैफ‘ भी ये प्रो कुश्ती लीग की पहलवान, चंडीगढ़ शहर की है मुरीद

Edited By ,Updated: 07 Nov, 2016 03:47 PM

woman gymnast yana rattigan

राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता और प्रो कुश्ती लीग (पीडब्लयूएल) के दूसरे सत्र में हिस्सा ले रहीं इंग्लैंड की याना रैटिगन महिला पहलवान होने के साथ साथ पेशेवर कुक भी हैं।

नई दिल्ली: राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता और प्रो कुश्ती लीग (पीडब्लयूएल) के दूसरे सत्र में हिस्सा ले रहीं इंग्लैंड की याना रैटिगन महिला पहलवान होने के साथ साथ पेशेवर कुक भी हैं। याना ने चंडीगढ़ में स्वादिष्ट कढ़ाई-पनीर बनाकर सबको चौंका दिया तो दांव पेंच के साथ साथ उनके खाना बनाने की विशेषज्ञता भी सबके सामने आ गयी। याना ने बताया कि वह इंग्लैंड में एक होटल में शैफ हैं। वहां वह ऑर्गेनिक खाना बनाती हैं। उन्होंने कहा कि होटल में इंडियन खाना खूब पसंद किया जाता है। वहां काफी संख्या में भारतीय आते हैं और वह जानती हैं कि भारतीय खाने में क्या पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि वह सुबह चार बजे उठती हैं और कुश्ती के अभ्यास में जुट जाती हैं। सुबह साढ़े सात बजे वह अपने होटल के लिए रवाना होती हैं। वहां तकरीबन डेढ़ घंटे की यात्रा के बाद वह अपने शैफ के काम में जुट जाती हैं।

शाम होते-होते वह होटल में ही स्ट्रैचिंग और एक्सरसाइका करती हैं। वह अपनी किट साथ में रखती हैं। रात को कोचिंग करके घर पहुंचती हैं। याना को पिछले दिनों हैड शैफ बनने का मौका भी मिला था लेकिन कुश्ती के लिए उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। याना ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के हाथों हुई हार को कभी नहीं भूलतीं। यूरोपीय चैंम्पियनशिप में इंग्लैंड को कुश्ती का पहला पदक दिलाने वाली याना ने कहा कि विनेश कभी हार नहीं मानती। उनमें काफी संभावनाएं छिपी हैं। वह भारत में कुश्ती को प्रमोट करने के लिए एक आदर्श चेहरा साबित हो सकती हैं।

उन्होंने कहा कि वह विनेश के जल्द फिट होने की कामना करती हैं। वह फिट होकर लौटेंगी, तभी वह उनके खिलाफ ग्लास्गो की हार का हिसाब चुकता कर पाएंगी। इसके अलावा भारतीय पहलवानों में उन्हें गीता फोगाट बहुत पसंद हैं। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूएल सीकान-1 में गीता उनकी टीम पंजाब रॉयल्स की आइकन खिलाड़ी थीं। वह उन्हें बहन की तरह मानती हैं। याना ने तीन दिन के भारत प्रवास के दौरान भारतीय व्यंजनो के अलावा मेंहदी लगाई, रैम्प वॉक किया और शॉपिंग का भरपूर लुत्फ उठाया। उन्हें भारतीय गोटे वाली चुन्नी बेहद पसंद है। चंडीगढ़ की साफ सफाई की वह काफी मुरीद हैं। चंडीगढ़ से लौटने के बाद उन्होंने दिल्ली में खूब शॉपिंग की।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!