Sports

नई दिल्ली : पेओंगचांग में विंटर ओलिम्पिक 8 फरवरी से साऊथ कोरिया में शुरू होना है। इसमें 92 देश के 2952 खिलाड़ी विंटर गेम्स में अपना दमखम दिखाएंगे। नॉर्थ कोरिया से विवादित रिश्तों को लेकर पहले से सतर्क साऊथ कोरिया प्रबंधन ओलिम्पिक में हिस्सा लेने आ रहे खिलाडिय़ों की हर सुविधा का बारीकी से ध्यान रख रही है। इसी कारण तो विंटर ओलिम्पिक में हिस्सा लेने के लिए आ रहे खिलाडिय़ों के लिए 1 लाख 10 हजार कंडोम (पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए) मंगवाए गए हैं। इससे प्रत्येक खिलाड़ी के हिस्से 37 कंडोम आएंगे। 

यह बात इसलिए चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि ओलिम्यिक ऑफिशियल ने इस संबंधी जो बयान दिया था वो वह बेहुदा है। कंडोम की संख्या बढ़ाने संबंधी तर्क देते हुए ओलिम्यिक ऑफिशियल ने कहा कि दरअसल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पड़ता है। ऐसे में सारे कंडोम की खपत होने की संभावना है। प्रत्येक खिलाड़ी के कमरे के बाथरूम में इन्हें रखा जाएगा। मांग के अनुसार प्रतिदिन की निश्चित सप्लाई बढ़ाई भी जा सकती है। इसके अलावा पंफ्लेट बांटकर भी लोगों को एड्स के दुष्प्रभावों संबंधी जागरूक किया जाएगा।

बता दें कि 2016 रियो ओलिम्पिक के दौरान साढ़े 4 लाख कंडोम बांटे गए थे। इस तरह प्रत्येक खिलाड़ी के हिस्से 42 कंडोम आए थे।