अंतिम गेंद पर छक्का लगने के बावजूद इंग्लैंड-श्रीलंका मैच टाई

Edited By ,Updated: 22 Jun, 2016 11:23 AM

wicketkeeper jos buttler chris vokes international match angelo mathews

क्रिस वोक्स (नाबाद 95) और विकेटकीपर जोस बटलर (93) शानदार अर्धशतकों के बाद लियम प्लंकेट द्वारा आखिरी गेंद पर लगाया..

नॉर्टिंघम: क्रिस वोक्स (नाबाद 95) और विकेटकीपर जोस बटलर (93) शानदार अर्धशतकों के बाद लियम प्लंकेट द्वारा आखिरी गेंद पर लगाया आसमानी छक्के के बावजूद इंग्लैंड और श्रीलंका बीच मंगलवार को खेला गया पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच टाई हो गया।   

 

श्रीलंका ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (73) और एस प्रसन्ना (59) के बेहतरीन अर्धशतकों की बदौलत 9 विकेट पर 286 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। मैथ्यूज ने एक छोर को संभलाते हुए 109 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 73 रन की पारी खेली। प्रसन्ना ने आयरलैंड के खिलाफ पिछले मैच के अपने तूफानी तेवरों को बरकरार रखते हुए केवल 28 गेंदों पर 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स, डेविड विली और लियाम प्लंकेट ने दो-दो विकेट लिए।  

 

श्रीलंका के 287 रनों के स्कोर का पीछे करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। बोर्ड पर इंग्लैंड के 3 ही रन लगे थे कि जेसन रॉय मैथ्यूज की गेंद पर एलबीडब्ल्यू करार दिए गए। इसके बाद सात रन के स्कोर पर एलेक्स हेल्स भी चलते बने। इंग्लैंड के चार विकेट 30 ही रन पर चले गए। हालांकि कप्तान इयान मोर्गन ने 43 रनों की पारी खेलकर टीम को संभाला।  

 

इसके बाद क्रिस वोक्स (नाबाद 95) और जोस बटलर (93) ने उम्दा पारी खेलकर टीम को श्रीलंका के स्कोर के करीब पहुंचाया। वोक्स ने 92 गेंदों मे 95 रन की अपनी पारी में चार चौके लगाए जबकि बटलर ने 99 गेंदों में 93 रन की बेशकीमती पारी में 6 चौके और 1 छक्का उड़ाया। मेजबान इंग्लैंड को जीत के लिये अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर सात रन चाहिए था लेकिन लियम प्लंकेट ने श्रीलंका के नुवान प्रदीप की गेंद पर आसमानी छक्का उड़ाकर मैच टाई करा दिया।  

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!