Sports

नई दिल्लीः भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों के हेलमट पर आपको तिरंगा दिखाई देगा परन्तु बतौर विकेटकीपर, बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी के हेलमट पर आपको बस बीसीसीआई का लोगो ही देखने को मिलेगा। धोनी के हेलमट पर तिरंगा ना होने की वजह बहुत खास है जिससे आप लोगों के दिलों में उनके लिए सम्मान ओर बढ़ जाएगा।

बात कुछ ऐसे है कि धोनी एक विकेटकीपर हैं जिस दौरान उन्हें फील्ड पर हेलमट उतार कर पीछे मैदान पर रखना पड़ता है। अब अगर धोनी के हेलमेट पर तिरंगा होता और उसे नीचे रखना तो उसका अपमान होगा। अगर धोनी हेलमेट को बार-बार बाहर भिजवाते तो इससे समय का भी काफी मात्रा में नुकसान होगा। नियम के अनुसार राष्‍ट्रीय ध्वज का कोई भी सामान जमीन पर नहीं रखा जा सकता। इसी के लिए चलते धोनी ने यह फैसला लिया है।

धोनी को अपने देश के तिरंगे से कितना प्यार है यह सब तो आप लोग जान ही चुके हैं। धोनी के अंदर देशभक्ति कूट-कूटकर भरी है। यही वजह है कि वो इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद पर हैं। धोनी ने कई बार कहा है कि अगर वो क्रिकेटर नहीं होते तो आर्मी में जाते। धोनी खाली वक्त पर देश के जवानों के साथ समय बिताते हैं और उन्हीं की तरह ट्रेनिंग भी करते हैं।