Sports

जालन्धर : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने आज ही दिन भारत को बांगलादेश के लिए वो ऐतिहासिक जीत दिलवाई थी जिसके अगले ही दिन सभी अखबारों ने धोनी का भारत को उसेन बोल्ट घोषित कर दिया था। खबरें छपी थीं कि धोनी ने बोल्ट की रफ्तार से मुस्तिफिजुर रहमान रन आऊट कर भारत को जीत दिला दी।
भारत ने मुश्किल विकेट पर बनाए थे 145 रन
दरअसल 2016 टी-20 वल्र्ड कप के दौरान भारत को बांगलादेश के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच था। बेंगलुरु में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी। रोहित और धवन ने मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। रोहित 18, धवन 23 के आऊट होने के बाद सारी जिम्मेदारी कोहली और रैना के कंधों पर थी लेकिन कोहली 24 तो रैना 30 रन पर पैवेलियन लौट गए। 15 ओवर में 112 रन पर चार विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम इसके बाद बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही। पांड्या 15 तो धोनी महज 13 रन बना सके। इस कारण पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 146 रन ही बना पाई।
जवाब में खेलने उतरे बांगलादेश के ओपनर तमीत इकबाल ने अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दी। हालांकि मोहम्मद मिथुन को 1 पर आऊट कर अश्विन ने भारत को अच्छा स्टार्ट जरूर दिया था। लेकिन सबीर रहमान और शाकिब के टिक जाने के बाद भारत के हाथों यह मैच छीन जाने की नौबत आ गई थी। फिर भी भारतीय बॉलरों ने अच्छा प्रदर्शन किया और मैच अंत के ओवरों तक खींच गया। 

आखिरी ओवर में चाहिए थे 11 रन
PunjabKesari
बांगलादेश को जीत के लिए अंतिम ओवर में 11 रन चाहिए थे। क्रीज पर उनके भरोसेमंद बल्लेबाज महमुदुल्ला मौजूद थे। 20 ओवर की शुरुआत में महमुदुल्ला स्ट्राइक पर थे। भारत की तरफ से गेंदबाजी कर रहेे थे हार्दिक पांड्या।

पहली गेंद : पांड्या ने विकेट के बाहर जाती बॉल फेंकी। महमुदुल्ला ने बल्ला अड़ाया और एक रन लेकर मुस्तिफिजुर को स्ट्राइक दे दी।

दूसरी गेंद : बांगलादेश को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। पांड्या ने इस बार सलो गेंद फेंकी। मुस्तिफिजुर रहीम ने इसे जोर से मारने की कोशिश की। बल्ले का एज लगकर बॉल एक्सट्रा कवर में चार रन के लिए चली गई। अब बांलगादेश को चार गेंद में छह रन चाहिए थे।

तीसरी गेंद : टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाजी आशीष नेहरा पांड्या के पास खड़े थे। उन्होंने पांड्या को कुछ बोला और वापस चले गए। दर्शकों की आंसें अटकी हुई थीं। पांड्या ने बॉल फेंकी। मुस्तिफिजुर रहीम ने दोबारा बैट घुमा दिया। इस बार फिर एज लगा और बॉल बाउंड्री पार हो गई। शॉट से खुश मुस्तिफिजुर रहीम और महमुदुल्ला ने जश्र मनाया शुरू कर दिया। अब बांगलादेश को जीत के लिए महज दो रन चाहिए थे। गेंदें बचीं थी तीन।

चौथी गेंद : मैच बांगलादेश के हाथ में जाता दिख रहा था तभी मुस्तिफिजुर रहीम ने मैच जल्दी खत्म करने के चक्कर में बड़ा शॉट मार दिया। लेकिन यह शॉट इतना पावरफुल नहीं था कि बाउंड्री के पार जाता। लिहाजा धवन ने शानदार कैच पकड़ भारत की उम्मीद जगा दी। अब बंगलादेश को आखिरी दो गेंद में दो रन चाहिए थे।

पांचवीं गेंद : पांड्या, नेहरा और धोनी अब एक साथ खड़े थे। तीनों अपनी रणनीति पर बातचीत कर रहे थे। अगर इस गेंद पर स्कोर हो जाता तो मैच टाई होता या बांगलादेश को जीत मिलनी तय थी। ऐसे में पांडया ने फुल टॉस गेंद फेंक दी। लेकिन किस्मत अच्छी थी कि महमुदुल्ला की तेज शॉट के बीच जडेजा आ गए। उन्होंने शानदार डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया। अब बॉल सिर्फ एक बची थी और बांगलादेश को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे।

छठी गेंद : मैच को रोमांच चरम तक पहुंच चुका था। बांगलादेश की जीत की संभावना ज्यादा लग रही थी। स्ट्राइक पर थे होम। नेहरा, धोनी, कोहली और युवी फिर से पांड्या के पास खड़े थे। पांड्या को कुछ टिप्स देकर सभी अपनी फील्डिंग पोजीशन पर चले गए। अगर बांगलादेश टीम यहां पर एक भी रन बना लेती तो मैच टाई होना संभव था। ऐसे में पांड्या 20वें ओवर की आखिरी गेंद फेंकने के लिए भागे। 
ऑफ साइड के बाहर जाती उनकी बॉल पर होम बल्ला नहीं अड़ा पाए। बॉल धोनी के दस्तानों में पहुंच गई। इधर, नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े मुस्तिफिजुर रहमान एक रन के लिए भाग पड़े। रहमान भाग तो पड़े लेकिन शायद उन्हें यह नहीं पता था कि बॉल धोनी के दस्ताने में है।  इससे पहले रहमान क्रीज में पहुंच पाते धोनी भागकर स्टंम्प बिखेर चुके थे। अब यह रन आऊट है या नहीं, स्पष्ट नहीं था। 
दर्शकों की नजरें टीवी स्क्रीन पर गढ़ गईं। कॉल थर्ड अंपायर के पास पहुंच चुकी थी। लेकिन जैसे ही स्क्रीन पर रिप्ले दिखाया गया। स्टेडियम में दर्शकों का जोश देखने लायक बन गया। चारों तरफ दर्शक झूम रहे थे। यह खुशी थी भारत के मैच जीतने की। क्योंकि रहमान क्रीज से कुछ दूरी पर थे जब धोनी उनके स्टंम्प बिखेर चुके थे। भारत ने इस तरह एक रन से यह रोमांचक मैच जीत लिया।
देखें वीडियो-