Sports

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ज़हीर ख़ान और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सागरिका घाटगे 23 नंबवर को शादी के बंधन में बंध चुके  हैं। शादी के बाद 27 नंबवर को सोमवार रात मुंबई में होटल ताज महल पैलेस में दोनों की ग्रैंड रिसेप्शन हुआ। इस दौरान फंक्शन में बॉलीवुड और स्पोर्ट्स वर्ल्ड के कई सेलेब्स शामिल हुए और सोशल मीडिया के जरीए कुछ तस्वीरें सामने भी आई है। 
PunjabKesari

इस रिसेप्शन में जहीर और सागरिका नई लुक में नजर आएं। दोनों ने ट्रेडिशनल पहनावा अपनाया था। सागरिका ने जहां फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की हुई गोल्ड-क्रीम कलर की बनारसी लहंगा-चोली पहनी, वहीं जहीर ने सफेद चुड़ीदार के साथ डार्क ब्लू शेरवानी पहनी थी। सागरिका ने हैवी गोल्ड ज्वैलरी भी पहनी थी।
PunjabKesari
बता दें कि क्रिकेटर जहीर खान और एक्ट्रेस सागरिका घटगे ने अपने मुंबई के घर में रजिस्टर मैरिज की है। इस दौरान इन्होंने दो पार्टीस की।  पहली पार्टी शादी वाले दिन ही हुई थी। इस कॉकटेल पार्टी में सचिन तेंडुलकर, उनकी वाइफ अंजलि, हरभजन सिंह, अजीत आगरकर, उनकी वाइफ फातिमा और हेजल कीच नजर आए थे। वहीं दूसरी पार्टी एक दिन बाद ही न्यूली मैरिड कपल ने संगीत पार्टी दी। जिसमें उनके करीबी दोस्त ही शामिल हुए। इस दौरान यहां युवराज, हेजल, सानिया मिर्जा, आशीष नेहरा, एक्टर आशीष चौधरी, विद्या मालवड़े जैसे उनके फ्रेंड्स शामिल हुए थे।  26 नवंबर को जहीर और सागरिका की मेहंदी सेरेमनी हुई थी और 27 नवंबर को रिसेप्शन पार्टी की गई।