Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट की तर्ज पर भारत में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) का आगाज 7 अप्रैल को होने वाला है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स आैर गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच होगा। मैदान पर चाैकों-छक्कों की बरसात देखने के लिए फैंस बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। अगर हम पिछले सीजन 2017 में लगे सबसे लंबे छक्के की बात करें तो वह निकला था राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ट्रेविस हेड के बल्ले से। 

23 वर्षीय ट्रैविस हेड ने यह छक्का आईपीएल के 46वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज उमेश यादव की गेंद पर जड़ा था। ट्रैविस हेड ने यह सिक्सर लॉन ऑन की दिशा में लगाया। यह छक्का 109 मीटर लंबा था। हवा में काफी उंचाई तक उठने के बाद गेंद फ्लड लाइट के पिलर से टकराने के बाद ग्राउंड पर गिर गई।
PunjabKesari

तोड़ा था धोनी का रिकाॅर्ड
इस लंबे छक्के के साथ हेड ने पुणे की तरफ से खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी का रिकाॅर्ड तोड़ा था। धोनी ने इसी सीजन के 17वें मैच में बैंगलोर के स्पिनर युजवेंद्र चहल की गेंद पर छक्का जड़ा। छक्का इतना लंबा था कि गेंद चिन्नास्वामी स्टेडियम की छत पर जा गिरी। इस मैच में पुणे ने बैंगलोर को 27 रनों से शिकस्त दी थी, लेकिन हेड ने धोनी के इस लंबे छक्के का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। 
PunjabKesari