Sports

मुंबई : वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टी-20 मैच से तेज गेंदबाज वॉशिंगटन ने डेब्यू करते ही नया रिकॉर्ड बना दिया। वह भारत की ओर से टी-20 में पर्दापण करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था। उन्होंने 19 वर्ष और 120 दिन थी की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरु में टी-20 मैच में पदार्पण किया था। उन्होंने अपने पहले ही मैच में चार ओवर 22 रन देकर कुसल परेरा का महत्वपूर्ण विकेट लिया।

दुनिया के 11वें खिलाड़ी : वॉशिंगटन टी-20 खेलने वाले भारत के 72वें खिलाड़ी हैं। ओवरऑल वह दुनिया के 11वें सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। हॉन्गकॉन्ग के लिए खेलने वाले वकास खान के नाम वल्र्ड रेकॉर्ड है। उन्होंने 15 साल 259 दिन में डेब्यू किया था।