Sports

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने सोमवार को इटली के मिलान शहर में शादी की। विराट ने यह खुशखबरी खुद ट्विटर अकाउंट के जरीए दी। दोनों की शादी के बाद तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो रही है।  विराट को डांस करते तो आपने अक्सर देखा होगा, लेकिन इस बार उन्होंने अनुष्का के लिए बेहद खूबसूरत गाना गाया है। 

जी हां, खास अंदाज में शादी करवाने वाले विराट कोहली ने अनुष्का से अपने प्यार का इजहार बड़े ही रोमांटिक तरीके से किया। विराट ने 'मेरे महबूब कयामत होगी' गाना गाकर महफिल लूट ली। इस छोटे से वीडियो में विराट ने अपनी मोहब्बत को अनुष्का के सामने बयां कर दिया।
 

बता दें कि मुंबई में 26 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी। विराट और अनुष्का दोनों 29 साल के हो चुके हैं। दोनों की मुलाकात पहली बार 2013 में शैंपू की प्रचार के समय हुई थी तब ही दोनों एक दूसरे को डेटिंग कर रहे थे। दो दिन पहले ही मुंबई एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा को स्पॉट किया गया था जहां वह अपने पिता अजय शर्मा, मां आशिमा और बड़े भाई करनेश के साथ निकली थीं। विराट जब भी क्रिकेट से छुट्टी लेते थे तो शादी की हवा गर्म हो जाती थी। विराट अभी छुट्टी पर हैं और श्रीलंका के खिलाफ वन डे और ट्वंटी-20 सीरीज से उनको आराम दिया गया है।