Sports

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आए दिन खबरें आती रहती हैं। बीते दिन खबर आ रही थी कि दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। विराट के प्यार अनुष्का शर्मा के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन आप इस बात से अंदाज होंगे कि विराट की पहली पसंद कौन थी?

इस एक्ट्रेस को पसंद करते थे कोहली
विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि वह एक टाइम में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बहुत बड़े फैन थे और उनसे एक बार मिलना चाहते थे। इसके साथ उन्होंने कहा कि करिश्मा कपूर की जुड़वा फिल्म देखने के बाद वह उनके फैन हो गए थे और उन्हें बहुत ज्यादा पसंद करने लगे थे। उनकी एक झलक पाने के लिए वह हमेशा इंतजार में रहते थे। लेकिन विराट का ये प्यार परवान नहीं चढ़ सका और उन्होंने बिजनसमैन संजय से शादी कर ली।

सामने आ रही है अनुष्का से साथ शादी की खबरें 
बता दें कि विराट अब बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से बेहद प्यार करते है और हर कार्यक्रम के दौरान दोनों को एक साथ देखा जाता है। बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है और रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 12 दिसंबर को इटली में शादी करने वाले हैं।