Sports

जोहानसबर्ग : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। विराट ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को अपनी दूसरी पारी में 39 रन बनाने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। विराट ने बतौर कप्तान 35 मैचों में अब तक कुल 3457 रन बना लिए हैं और वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। विराट की कप्तानी में भारत ने अब तक 34 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 20 मैच जीते हैं।
विराट से पहले यह उपलब्धि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था जिन्होंने बतौर कप्तान 60 मैचों में 3454 रन बनाने बनाए थे। धोनी ने 2014 में टेस्ट से संन्यास ले लिया था। विराट और धोनी के बाद इस सूची में सुनील गावस्कर (47 मैचों में 3449 रन) तीसरे, मोहम्मद अजहरूद्दीन (47 मैचों में 2856 रन) चौथे और सौरव गांगुली (49 टेस्ट मैचों में 2561 रन) पांचवें नंबर पर हैं।