Sports

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने इटली के मिलान शहर में शादी कर ली है और अब ये जोड़ी हनीमून मनाने के लिए रोम पहुंच चुके हैं। इसी बीच अनुष्का का एक नया वीडियो भी सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है।  
 

यह एक वॉशरूम वीडियो है, जहां अनुष्का पागलों की तरह डांस कर रही हैं, लेकिन इस वीडियो में विराट कोहली नहीं हैं। दरअसल, यह वीडियो Kajaria's Kerovit का ऐड है। अनुष्का कजरिया की ब्रांड एंबेसडर हैं। इस ऐड में अनुष्का कजरिया के प्रोडक्ट देखकर क्रेजी हो रही हैं और डांस कर रही हैं।
PunjabKesari
बता दें कि गुपचुप शादी के बाद अब विराट-अनुष्का 26 दिसंबर को ग्रैड रिसेप्शन करने वाले हैं। 26 को रिसेप्‍शन दिल्ली के एक 5 स्टार होटल में किया जाएगा। इससे पहले भी विराट 21 दिसंबर को रिसेप्‍शन मुंबई में देने वाले है, जिसमें  फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों को बुलाया गया है।