Sports

नई दिल्ली: जिसका इंतजार विराट कोहली आैर अनुष्का शर्मा के करोड़ों फैंस कर रहे थे, वो अब खत्म हो गया है। दोनों सोमवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कोहली ने शादी से पहले भी अनुष्का को सात वचन दिए थे। दरअसल, उन्होंने अक्तूबर के महीने किए एक क्लोथिंग ब्रांड मान्यवर ऐड शूट के दौरान अनुष्का को वचन दिए थे। इसमें विराट और अनुष्का एक दूसरे सात वचन देते हुए नजर आ रहे थे। उनके विज्ञापन के इस वीडियो को उस दाैरान लोगों ने खूब पसंद किया था। 

पहले वचन में विराट कहते हैं, "मैं वचन देता हूं कि महीने के 15 दिन खाना मैं बनाउंगा।" इसपर अनुष्का, विराट से कहती हैं, "मैं वचन देती हूं कि जैसा भी खाना बनाओगे खा लूंगी।" 

-फिर अनुष्का बोलती हैं, "मैं वचन देती हूं कि तुम्हारे सारे सीक्रेट्स पासवर्ड्स प्रोटेक्ट कर अपने दिल में रखूंगी।" इसपर विराट कहते हैं, "मैं तुम्हें बदलने की कोशिश कभी नहीं करुंगा।"

-अगले वचन में अनुष्का बोलती हैं, "मैं तुम्हें कभी-कभी कैरम में जीतने दूंगी।" फिर वचन देते हुए विराट कहते हैं, "मैं किसी भी शो का सीजन फिनाले तुम्हारे बिना नहीं देखूंगा।" 

- अनुष्का विराट से वचन देती हैं कि वह उन्हें 'जानू', 'शोना', 'बेबी', 'क्यूटी' जैसे निकनेम कभी नहीं देंगे। विराट, अनुष्का से कहते हैं, "मैं हमेशा तुम्हारे लिए खुद को फिट रखूंगा।" 

-इसपर अनुष्का कहती हैं- "नहीं भी रखोगे तो चलेगा।" आखिर में विराट अनुष्का से कहते हैं, "मैं हमेशा तुम्हारा ख्याल रखूंगा।" विराट की यह बात सुन अनुष्का शर्माते हुए कहती हैं, "मैं भी।" इस ऐड में दोनों की आपसी  लव केमिस्ट्री देखी गई है। बता दें कि ये वीडियो विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।