Sports

नई दिल्ली: 2017 के आख़िरी महीने में क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी साल का सबसे बड़ा इवेंट माना जा रहा है और डेस्टिनेशन वेडिंग पर करोड़ों रुपए खर्च होने की आशंका है। इस शादी के लिए बेहद भव्य आयोजन किए गए जिसके पीछे विराट के खास दोस्त और सोनाक्षी सिन्हा के एक्स बॉयफ्रेंड बंटी का दिमाग माना जा रहा है। साथ ही क्यास लगाए जा रहे हैं कि शादी में 50 करोड़ रुपए से ज्यादा तक खर्च हुए होंगे।

शादी पर कुल कितना हुआ खर्च
मीडिया से दूर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए इटली की टस्कनी के पास 'बोरगो' रेसॉर्ट को चुना। यह शहर से काॅफी दूर है और बेहद सुरक्षित जगह भी मानी जाती है। अनुष्का-विराट की वेडिंग को इंडियन टच देने के लिए शहनाई, ढोल ताशे और भंगड़े का भी इतजाम किया गया था। एक कंटेनर से फूल मंगाए गए थे और लग रहा है की शादी में करोड़ों रुपये खर्च हुए होंगे। एक व्यक्ति के एक हफ्ते रुकने का खर्च करीब एक करोड़ रुपए है। इस आधार पर देखें तो विराट और अनुष्का की शादी के लिए मेहमानों को ठहराने में ही 45-50 करोड़ रुपये का खर्च आया है।

PunjabKesari PunjabKesari

ग्रैंड मैरिज फंक्शन अरेंज करने वाला शख्स कौन 
बंटी टैलेंट और इवेंट प्लानर हैं और बड़ी पार्टियों को ऑर्गनाइज करने के लिए भी जाने जाते हैं। वह शादी की कुछ तस्वीरों में नजर आ रहे हैं। वह विराट को करीब एक दशक पहले से जानते हैं और विराट को एक बड़ा ब्रैंड बनाने में उनका एक अहम रोल माना जाता है। पिछले साल विराट के साथ PUMA की 100 करोड़ की एंडोर्समेंट डील करवाने में भी उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती है।