Sports

केपटाउन: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नववर्ष का जश्न शॉपिंग और साथी खिलाड़ी शिखर धवन के साथ केपटाउन की सड़क पर भांगड़ा डांस करके बेहतरीन अंदाजा में मनाया। विराट और शिखर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी चर्चा में है जहां विराट संग शिखर भी दक्षिण अफ्रीका की सड़कों पर नाचते दिख रहे हैं। दोनों खिलाड़ी भांगड़ा के अलावा दक्षिण अफ्रीका की गीतों पर भी डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है।   

वीडियो के अलावा विराट और अनुष्का की फोटो भी वायरल हुई है जिसमें दोनों केपटाउन की सड़कों पर शॉपिंग करते नजर आ रहे हैं। विराट अनुष्का के साथ जिस दुकान पर गए हैं वहां पर 50 प्रतिशत छूट के ऑफर का बोर्ड भी लगा है। फोटो में शिखर भी अपनी पत्नी के साथ दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में विराट अनुष्का के साथ लंच करते हुए फैन्स के साथ फोटो भी क्लिक करते नजर आ रहे हैं।   

Guess who is up for Bhangra on the streets of Capetown! 😍❤️

A post shared by Virat Kohli (@viratkohli.club) on



कप्तान विराट ने अनुष्का के साथ और भी कई फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसमें वे अपने प्रशंसकों को नव वर्ष की बधाई दे रहे हैं। दोनों ने अपलोड फोटो के साथ कैप्शन लिखा कि आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलने हैं। दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच यहां पांच जनवरी से शुरु हो रहा है। भारतीय टीम इसके लिए पिछले 2 दिनों से अभ्यास कर रही है।