Sports

नई दिल्ली : एशेज में इंग्लैंड पर हार का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि पहली पारी में इंग्लैंड ने 400 से ज्यादा रन बनाए थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने स्वीटन स्मिथ के शानदार दोहरे शतक और मिशेल मार्श के शतक की मदद से 662 रन बना दिए। यह अब तक का एशेज होम सीरिज में ऑस्ट्रेलिया का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। 259 रन से पीछे चल रही इंग्लैंड की शुरुआत भी खराब ही। एशेज में नाकाम चल रहे कुक महज 14 रन ही बना सके। बड़ा झटका जो रूट के रूप में भी लगा लेकिन इंग्लैंड की डूबती नैय्या को पार लगाने की असल कोशिश इस बीच जेम्स विंस कर रहे थे। विंस बेयरस्टो के साथ मिलकर इंग्लैंड को पारी की हार से बचाने की कोशिश कर रहे थे कि इसी बीच मिशेल स्टार्क की सुपरबॉल ने इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 30 ओवर में स्टार्क ने विंस की गिल्लियां बिखेर दीं। यह ऐसी डिलिवरी थे जिससे कॉमेंट्री कर रहे पूर्व दिग्गजों के अलावा स्टेडियम में बैठे दर्शक भी हैरान रह गए। स्टार्क की लैग साइड की तरफ बाहर जा रही गेंद अचानक सीधी हो गई। विंस इसे समझ ही नहीं पाए। नतीजतन उनकी विकेट बिखर गई। इसके साथ ही इंग्लैंड द्वारा एशेज बचाने के सपने को भी धक्का लगा। कॉमेंट्री कर रहे दिग्गजों ने कहा- यह ऐसी डिलिवरी थी जिसपर विंस तो क्या, कोहली, डिविलयर्स, स्मिथ भी आउट होते। देखें डिलिवरी-