Sports

नई दिल्ली: द अंडरटेकर ने मंडे नाइट रॉ की 25वीं सालगिरह पर वापसी की। पिछले साल अप्रैल में रेसलमेनिया 33 में रोमन रेंस के हाथों हारने के बाद वह पहली बार WWE टेलीविजन पर दिखाई दिए। लेकिन, इस शो पर उन्होंने रिटायरमेंट के संकेत दे दिए जो कि हर एक रेसलिंग फैन के लिए बुरी खबर है।
                   
                                         अंडरटेकर की वापसी

जबरदस्त एंट्री
अंडरटेकर हमेशा की तरह शानदार अंदाज में रिंग में आए। उन्होंने कहा, "मेरा करियर भी 25 साल पहले ही शुरू हुआ था। 25 साल में मैंने बहुत कुछ किया। कोई मेरे सामने खड़ा नहीं हो पाया। मैं यहां का लैजेंड बना। मेरे भाई केन, स्टोन कोल्ड, मिक फोली जैसे कई सुपरस्टार्स ने मुझे हराने की बहुत कोशिश की लेकिन अंत में उन्हें सफलता हासिल नही हुई। टेकर ने कहा, "यह वास्तव में समय है ... रेस्ट इन पीस।"

फैन्स बोले-'One more match'
दरअसल, रॉ की 25वीं सालगिरह में जॉन सीना और द अंडरटेकर दोनों के ही शामिल होने के कारण अफवाहें थी कि इसी एपिसोड के जरिए रैसलमेनिया के लिए इस बड़े मैच की नींव रखी जा सकती है। लेकिन एेसा नहीं हुआ और फैन्स अंडरटेकर से एक और मैच के लिए अनुरोध करते रहे।