Sports

नई दिल्लीः WWE के दिग्गज सुपरस्टार अंडरटेकर की वापसी को लेकर कई बातें चल रही थी। उनका रिंग में दिखाई देना कंफर्म नही था। लेकिन इस हफ्ते जाॅन सीना ने अंडरटेकर को रैसलमेनिया 34 के लिए चुनौती दी है। जी हां इस बार वे रिंग दोबारा दिखाई देने वाले हैं। रैसलमेनिया 34 में वे अपने गिमिक द अमेरिकन बडास के साथ नजर आएंगे।

इस हफ्ते राॅ का इवेंट हुआ जिस दौरान जाॅन सीना ने अंडरटेकर को पर्सनल मुकाबले के लिए चुनौती दी। सीना ने कहा कि ये मैच होगा यदि अंडरटेकर अपना इगो कम करे। उन्होंने अंडरटेकर और उनकी पत्नी के वर्कआउट वाली वीडियो पर भी कमेंट किया। इसके अलावा भी कई बातें सीना ने यहां अंडरटेकर को लेकर कही। पिछले साल ही कहा जा रहा था कि वो अब वापिस नहीं आएंगे क्योंकि रिंग में उन्होंने कुछ ऐसा ही दर्शाया था। इसके बाद वो रॉ की 25वीं सालगिरह में आए। यहां एक अलग गियर के साथ वो आए। उन्होंने एक प्रोमो दिया, लेकिन यहां से लगा नहीं की वो वापिस आएंगे या नहीं।

रैसलमेनिया 34 में जॉन सीना और अंडरटेकर का मैच होना पक्का हैं। अब अंतिम बार अंडरटेकर भी अपनी गिमिक के साथ रिंग में आना चाहेंगे। किड रॉक की वजह से वो अंतिम बार अमेरिकन बडास के साथ वापस आ सकते हैं। अमेरिकन बडास को इन्होंने ही गाया था। जो थीम सॉन्ग इनकी एंट्रैंस में हैं। जिन्हें हॉल ऑफ फेमर में भी शामिल किया गया है। तो उम्मीद है कि वो लाइव परफॉर्म कर सकते हैं।