Sports

इम्फालः कैनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के बीच 8वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप (बी डिवीकान) का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। कैनरा बैंक ने शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में केंद्रीय सचिवालय को 1-0 से हराया। कैनरा बैंक की केंद्रीय सचिवालय पर जीत में एकमात्र महत्वपूर्ण गोल अनुभवी निकिन तिमैया ने 25वें मिनट में दागा। दूसरे सेमीफाइनल में पंजाब नेशनल बैंक ने बेंगलुरु हॉकी एसोसिएशन को 8-1 से पीटा। 

पीएनबी को गगनदीप सिंह ने पांचवें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल कर बढ़त दिला दी। गुरजिंदर सिंह, सुखजीत सिंह और कप्तान गगनदीप सिंह सीनियर ने क्रमश: 15वें, 18वें और 19वें मिनट में गोल कर पहले 20 मिनट में ही स्कोर 4-0 कर दिया। गगनदीप सिंह ने 30वें मिनट में पांचवां गोल किया। गुरजिंदर सिंह और नवीन अंतिल ने 32वें और 39वें मिनट में गोल कर स्कोर 7-0 कर दिया। माणिकनाथ बेजवाड़ ने बेंगलुरु का एकमात्र गोल 31वें मिनट में किया। सतेंदर दलाल ने 44वें मिनट में पीएनबी का आठवां गोल दागा। फाइनल और तीसरे स्थान के मैच रविवार को खेले जाएंगे।