सहवाग ने खास अंदाज में दिया B'day Wishes देने वालों को 'धन्यवाद'

Edited By ,Updated: 20 Oct, 2016 12:23 PM

twitter virender sehwag harsha bhogle birthday

अपने मस्तीभरी ट्वीट की वजह से सुर्खियों में रहने वाले वीरेंद्र सहवाग का आज 38वां जन्मदिन है। इस अवसर पर लोगों ने वीरू..

नई दिल्ली: अपने मस्तीभरी ट्वीट की वजह से सुर्खियों में रहने वाले वीरेंद्र सहवाग का आज 38वां जन्मदिन है। इस अवसर पर लोगों ने वीरू को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई देने शुरू की, तो सहवाग ने अपने खास अंदाज में लोगों को धन्यवाद किया। 

इस खास अवसर पर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने उन्हें उनके ही अंदाज मे जन्मदिन की बधाई दी। हर्षा भोगले ने ट्वीट कर लिखा कि, 'अलग सोच,अलग लय, ना जाना तुमने कभी भय,तरीका आपका पैसा वसूल, सालगिरह की दुआएं कबूल कीजिए। इसी का जवाब देते हुए फिर क्या था सहवाग ने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि, 'कबूल है,कबूल है भोगले जी। धन्यवाद आपका शुभकामनाओं के लिए, एक हर्षा है। जिसकी आवाज के लिए जनता तरसती है।

इसके अलावा कई दिग्गजों ने सहवाग को शुभकामनाएं दी और अलग अलग नामों से पुकारा। बता दें कि सहवाग हमेशा ही सोशल साइड ट्विटर पर एक्टिव रहते हैं वहीं, फैंस को इनके ट्वीट का इंतजार रहता हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!