Punjabkesari Special

स्पोर्टस डेस्क(राहुल): क्रिकेट के खेल में कई नए रिकाॅर्ड बनते हैं तो कई टूटते, लेकिन एक ऐसा रिकाॅर्ड भी है जो 16 साल से नहीं टूटा। यह रिकाॅर्ड है अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरे शतक का। आज ही के दिन यानी 16 मार्च को न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल ने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में सबसे तेज दोहरा शतक लगाया था। 

खेली थी सिर्फ इतनी गेंदें 
आॅलराउंडर नाथन ने 168 गेंदों में 222 रनों की पारी खेली थी, लेकिन उन्होंने अपनी इस पारी के 200 रन महज 153 गेंदों में ही पूरा कर लिए। उन्होंने अपनी पारी में खूब चाैकों-छक्कों की बरसात की। नाथन ने 28 चाैके आैर 11 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 132.14 का रहा। हालांकि इस दाैरान नाथन आॅस्ट्रेलिया के सर डाॅन ब्रैडमैन का एक रिकाॅर्ड तोड़ने से चूक गए। नाथन ने दोहरा शतक पूरा करने के लिए 217 मिनट तक का समय लिया, वहीं ब्रैडमैन ने 214 मिनट में ही सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया था। 
PunjabKesari

नाथन की पारी से उड़ गई थी अंग्रेजों की नींद
क्राइसचर्च में खेले गए इस मैच मैच में न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 228 रन बनाए, वहीं जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 147 पर सिमट गई। इंग्लैंड ने दूसरी पारी 6 विकेट पर 468 रन बनाकर घोषित की आैर न्यूजीलैंड के सामने 549 रनों का लक्ष्य रखा। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम के 3 विकेट 119 रनों पर गिर गए। मैच अंग्रेजों की मुट्ठी में था, लेकिन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नाथन एस्टल ने आते ही चाैकों-छक्कों की बरसात करना शुरू कर दी आैर अंग्रेजों की नींद उड़ाते हुए अकेले ही टीम को जीत के करीब ले गए। 

मैच का अभी चाैथा दिन था, ऐसा लग रहा था की न्यूजीलैंड जीत जाएगा, लेकिन नाथन को क्रीज पर किसी का साथ नहीं मिला आैर एक के बाद एक विकेट गिरता गया। नाथन को आखिरी विकेट के लिए तेज गेंदबाज क्रिस केर्न्स का साथ मिला। अब क्रीज पर नाथन आैर क्रिस के रूप में आखिरी जोड़ी थी। जीत की आस इन दोनों पर थी, लेकिन तेजी से रन बनाने के चक्क में नाथन भी अपना विकेट खो बैठे आैर पूरी टीम 451 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह इंग्लैंड ने यह मैच 98 रनों से जीत लिया। 
PunjabKesari
सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज-
    नाम                                      गेंदें                           खिलाफ
नाथन एस्टल (आॅस्ट्रेलिया)          153                     श्रीलंका(2002)
बेन स्टोक्स (इंग्लैंड                     163                     साउथ अफ्रीका(2016)
विरेंद्र सहवाग (भारत                   168                     श्रीलंका (2009)
विरेंद्र सहवाग (भारत                   182                      पाकिस्तान(2006)
ब्रैंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड)           186                     पाकिस्तान(2014)

ऐसा रहा नाथन का क्रिकेट करियर 
नाथन ने न्यूजीलैंड के लिए 81 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 11 शतक आैर 1 दोहरे शतक की मदद से 36.73 की आैसत से 4,702 रन बनाए। वहीं 223 वनडे खेलकर 34.93 की आैसत से 7,090 रन बनाए, जिसमें 41 अर्धशतक आैर 16 शतक शामिल रहे। इसके अलावा उन्होंने 4 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच भी खेले हैं, जिसमें उनके 74 रन शामिल हैं। उन्होंने 13 जनवरी 1996 को जिंम्बाव्बे के खिलाफ पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट खेला था आैर आखिरी मैच 23 जनवरी 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच के रूप में खेला था। 
PunjabKesari

नाथन के नाम एक अनचाहा रिकाॅर्ड भी है दर्ज
नाथन विश्व कप में सबसे ज्यादा 5 बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज हैं। 

नीचे वीडियों में देखें नाथन के दोहरे शतक रनों की पारी

NO Such Result Found