Sports

जालन्धर : चाहे दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज जीतने के बाद वनडे सीरीज हार गया लेकिन जोहानिसबर्ग वनडे से उनके पास सीरीज ड्रा करवाने का मौका जरूर रहेगा। जोहानिसबर्ग वनडे  दक्षिण अफ्रीका के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले तीन मैचों में टीम से बाहर चल रहे डीविलियर्स की वापसी तय हो गई हैं। इसके अलावा एक संयोग भी दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में जा रहा है जिससे जोहानिसबर्ग वनडे में उनकी जीत तय लग रही है। वो फैक्ट है पिंक डे का। 
जोहान्सबर्ग में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला चौथा वनडे पिंक वनडे कहाया जाएगा। बता दें कि डीविलियर्स अब तक 5 बार पिंक वनडे खेल चुके हैं। इसमें उनका प्रदर्शन असामान्य हैं। और तो और वैस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंद में बनाया गया उनका शतक भी पिंक वनडे में बना था। भारत के खिलाफ भी साऊथ अफ्रीका 2013 में पिंक वनडे खेल चुका है। इसमें साऊथ अफ्रीका 141 रन से जीता था। इसके अलावा जोहानिसबर्ग के मैदान में 11 वनडे खेल चुके डीविलियर्स 100 से ज्यादा की औसत से रन बना रहे हैं।