Sports

नई दिल्ली : WWE 7 दिसंबर को यूएई में परफार्म करेगा। इसमें सबकी नजरें अरब ब्यूटी शादिया बसिसो पर टिकी होगी। शादिया पहली अरब महिला हैं जिन्होंने WWE से करार किया है। शादिया की मानें तो वह डब्ल्यूडब्ल्यूई में सबसे पहले सुपरस्टार जॉन सीना के सिर पर स्टील चेयर से वार करना चाहेंगी। उन्होंने कहा कि ऐसे कर वह अरब की महिलाओं को हर तरह की बिपता से लडऩे के लिए प्रेरित करेंगी। दुबई में WWE के होने वाले इवेंट में हालांकि वह रिंग ने नहीं उतरेंगी लेकिन उनकी मौजूदगी लड़कियों में उत्साह बढ़ाने के लिए काफी होगी। शादिया करीब दो महीने पहले दुबई में हुए WWE के ट्राईआउट में चुनी गई थीं। ट्राईआउट में मिडिल ईस्ट और भारत से भी महिलाएं ट्रायल देने गई थीं। इनमें शादिया को WWE ने ट्रेनिग के लिए चुना। 

शादिया का रेसलिंग में नाम आते ही अरब की लड़कियों के लिए भी WWE में जाने का प्लेटफार्म तैयार हो गया है। दुनिया भर में महिलाओं पर सख्ती के लिए मशहूर अरब मुल्क ने हालांकि बीते महीने पहली बार अपने कानूनों में नरमी दिखाती हुए एक महिला को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया था। अब शादिया के WWE में चुने जाने से महिलाओं के लिए अरब में और ज्यादा आजादी मिलने की राह खुल गई है। शादिया मार्शल आर्ट की एक कला जियू-जित्सू की चैंपियन है। वह जब 16 साल की थी तब से रेडियो और टीवी जॉकी के रूप में भी काम कर रही हैं। उन्होंने स्पोट्र्स, पॉलिटिक्स और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर बनीं डॉक्यूमेंट्रीज में काम किया है। 
PunjabKesari
WWE के प्रवक्ता सिमन ने शादिया के चुनाव बाबत कहा कि शादिया के साथ अनुबंध करना बहुत ही आसान था। क्योंकि शादिया चतुर होने के साथ खूबसूरत भी हैं। वह मजबूत हैं और जिस मुल्क से आई हैं वहां की लड़कियां शादियां की परफॉर्मेंस देखकर प्रेरणा ले सकेंगी। शादिया ने कहा- मुझे जो प्लेटफार्म मिला है हालांकि यह आसान नहीं है। क्योंकि इसमें लंबे समय तक फिटनेस बनाए रखने की चुनौती रहेगी। लेकिन मैं इसके लिए पूरी कोशिश करूंगी।

शादिया के साथ भारत से कविता देवी भी WWE के लिए चुनी गई हैं। शादिया और कविता दोनों अभी WWE से ट्रेनिंग ले रही हैं।
PunjabKesari
जब शादिया से पूछा गया कि क्या WWE में सारी फाइट नकली होती हैं, तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहाकि WWE के रेसलर प्रोफेशनली ट्रेंड होते हैं। अगर आपने लोगों का मनोरंजन करना है तो आपको एक अच्छा एथलिट होना जरूरी है। रेसलर तरह-तरह के दांव लगाता है, तभी तो जाकर यह रेसलर लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला पाते हैं।
PunjabKesari
क्या नहीं पसंद : फुटबाल 
क्या पसंद है : जियू-जित्सू
क्या बनना चाहती थी : स्विमर
स्पोर्टिंग हीरो : नसीर अल इतिआह, शूटिंग में ओलंपियन और मोटर स्पोट्र्स में वल्र्ड चैंपियन
महिलाओं को सलाह : वो खेल चुनें जिससे आप प्यार करती हों। पूरे जुनून से उसमें जुट जाइए। एक दिन आप उसमें सफलता भी पाएंगे। मेरे लिए सबसे पहली सलाह यह ही है हमें बढ़ते रहना चाहिए।
क्या करेंगी : अरबी परिधान पहनूंगी और अरबी मयूजिक को बतौर एंट्री म्यूजिक इस्तेमाल करूंगी।
फेवरेट मूव : आर्मबार, शादिया को अपनी इस मजबूत दांव के लिए आर्मबार गर्ल के तौर पर भी जाना जाता है।