Edited By ,Updated: 21 Oct, 2016 08:25 AM
रियो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू को आज यहां महिला एकल में जापान की सयाका सातो के खिलाफ शिकस्त ..
ओडेनसे: रियो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू को आज यहां महिला एकल में जापान की सयाका सातो के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।
सिंधू को एक घंटा और 5 मिनट चले दूसरे दौर में मुकाबले में दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी सातों के खिलाफ 13-21 23-21 18-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। ओलिंपिक के बाद यह सिंधू की पहली प्रतियोगिता थी। भारत के लिए आज का दिन खराब रहा क्योंकि अजय जयराम और एचएस प्रणय को भी पुरूष एकल के दूसरे दौर में शिकस्त का सामना करना पड़ा। जयराम को चीन के शी युकी के खिलाफ 21-23 15-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा जबकि प्रणय को शीर्ष वरीय मलेशिया के लीग चोंग वेई ने 21-10, 22-20 से हराया।