खेल मंत्री ने नेहरु स्टेडियम का निरीक्षण कर सुरक्षा स्थितियों का जायजा लिया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Oct, 2017 05:29 PM

sports minister reviewed safety conditions by inspecting nehru stadium

फीफा अंडर 17 फुटबॉल विश्वकप शुरु होने से एक दिन पहले केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने गुरुवार को यहां आखिरी बार जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम का नि

नई दिल्ली: फीफा अंडर 17 फुटबॉल विश्वकप शुरु होने से एक दिन पहले केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने गुरुवार को यहां आखिरी बार जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम का निरीक्षण कर सुरक्षा स्थितियों का जायजा लिया। भारत की मेजबानी में पहली बार आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट की शुरुआत शुक्रवार से होगी। विश्वकप का पहला मैच कोलंबिया और घाना के बीच खेला जाएगा।

इसके बाद मेजबान भारत अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में उतरेगा। राठौर ने ट्विटर पर कहा कि फीफा अंडर 17 विश्वकप शुरु होने से पहले जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम का निरीक्षण कर आखिरी बार सुरक्षा स्थितियों का जायजा लिया। 22 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में दुनिया के 24 देश हिस्सा ले रहे हैं जो छह से 28 अक्टूबर तक देश के छह विभिन्न शहरों में मुकाबलों के लिए उतरेंगे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!