Sports

जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका पर भारत के खिलाफ चौथे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी मैच रैफरी एंडी पाइक्रोफ्ट ने ऐडन मार्कराम की टीम को कल के मैच निर्धारित समयसीमा से एक ओवर धीमा पाया, जिससे उन्होंने जुर्माना लगाने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने  इस मैच में पांच विकेट से जीत दर्ज कर छह मैचों की सीरीज जीवंत रखी।

कप्तान पर दोगुना जुर्माना
खिलाडिय़ों और अधिकारियों के लिए आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.5.1 के अनुसार खिलाडिय़ों पर निर्धारित समय से धीमी गेंदबाजी करने के लिए प्रत्येक ओवर के लिए 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है, जिसमें कप्तान पर दोगुना जुर्माना लगता है।  इस तरह मार्कराम पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगा जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाडिय़ों पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगा।     
PunjabKesari
               
                   ऐडन मार्कराम

अगर दक्षिण अफ्रीका मार्कराम के कप्तान रहते इस उल्लघंन के 12 महीने के अंदर वनडे में एक और ओवर गति का उल्लघंन करता है तो मार्कराम का यह दूसरा उल्लघंन माना जाएगा और उन्हें एक मैच का निलंबन झेलना होगा। मार्कराम ने मैच के बाद यह प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार किया, इसलिए आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। आरोप मैदानी अंपायर अलीम डार और बोंगानी जेले, तीसरे अंपायर इयान गोल्ड और चौथे अंपायर शॉन जार्ज ने लगाया।